पंजाब 05 नवंबर *फाजिल्का के सैशन जज ने अमर सिंह के मकान का फैसला उसके हक में किया
अबोहर, 05 नवंबर (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर की अदालत में सुभाष नगर में रहने वाले अमर सिंह पुत्र खेतपाल के वकील कंवरसैन ने दलीलें पेश की। दूसरी ओर उसके भाई रामू के वकील ने भी अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीनियर सैशन जज जतिंद्र कौर ने एडवोकेट कंवरसैन की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए अमर सिंह को मकान का असली मकान बताते हुए उसके हक में फैसला दिया। उन्होंने बताया कि आदमी झूठ कह सकता है लेकिन दस्तावेज झूठे नहीं होते। गौर है कि पहले अबोहर की अदालत ने अमर सिंह के हक में फैसला किया था। इसी फैसले को चैलेंज करते हुए रामू ने अपने वकील के माध्यम से जिला सैशन जज फाजिल्का की अदालत में अपनी अपील दायर की थी। जिला अदालत ने दोनों की दलीलें सुनने के बाद उसके हक में फैसला किया।
फोटो:5 जानकारी देते अमर सिंह
—
More Stories
दिल्ली30सितम्बर26* दुष्कर्म के झूठे केस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र पूरी तरह दोषमुक्त, तीस हजारी कोर्ट ने बंद किया मामला
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,
मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार