पंजाब 04 जनवरी *पोस्त व नशीली गोलियों सहित ट्राला चालक काबू
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा, सम्पत्ति की जायेगी जब्त : एसएसपी भूपिंद्र सिंह
अबोहर, 04 जनवरी (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस के डीजेपी के साथ मीटिंग कर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश दिये हैं। मीटिंग में फैसला लिया गया है कि नशा तस्करों की प्रोपर्टी भी जब्त की जाये। जिला फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह व डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई शरणजीत सिंह ने गुमजाल नाका पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक ट्राला आता दिखाई दिया। जब ट्राला की तलाशी ली तो ड्राईवर के पास से 8 किलो पोस्त व 45 नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र आशा सिंह वासी फाजलपुल थाना वैरोवाल जिला तरनतारन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर किया गया है। उसे आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: 6 आरोपी ट्राला चालक व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*