पंजाब 04 अगस्त 2023* साईबर ठगों ने खाते से 80 हजार के करीब रूपये उड़ाए, मामला दर्ज
साईबर ठगों से सावधान रहें : संजीव कुमार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 04 अगस्त 2023* साईबर ठगों ने खाते से 80 हजार के करीब रूपये उड़ाए, मामला दर्ज
साईबर ठगों से सावधान रहें : संजीव कुमार
अबोहर, 04 अगस्त (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 की पुलिस ने संजीव कुमार के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 84, 3.8.23 भांदस की धारा 420, 120बी, 66सी, 72 आईटी एक्ट के तहत सागर अनासाहिब जालटे पुत्र आशा वासी एमयू पोस्ट नासिक महाराष्ट्र, नीलामनी सवैन पुत्र बसंता सवैन वासी क्यूंजर उड़ीसा व एस.के. शांतानू अली पुत्र एस.के. सुवाफ वासी बकसरा दक्षिण दिक होड़ा हावड़ा वेस्ट बंगाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संजीव कुमार पुत्र हरीशंकर वासी गली नं.2 नई आबादी छोटी पौड़ी अबोहर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का कोरियर आना था जोकि लेट हो गया। उसकी पत्नी ने ऑनलाईन कम्पनी का नंबर ढूंढ कर उसपर कॉल किया तो उक्त ठगों ने उसकी पत्नी से एक फार्म भरवाया जिसके बाद उसके खाते से पहले एक रूपया कटा और उसके बाद लगभग 80 हजार के करीब रूपये खाते से उड़ा लिए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे साईबर ठगों से सावधान रहें और अपने खातों की जानकारी किसी को न दें।
फोटो: जानकारी देता संजीव कुमार।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*