पंजाब 04 अगस्त 2023* सदर थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में भगौड़ा आरोपी मंगा सिंह को काबू किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 04 अगस्त 2023* सदर थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में भगौड़ा आरोपी मंगा सिंह को काबू किया
अबोहर, 03 अगस्त (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखजिंद्र सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों व भगौड़ा आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई ओमप्रकाश व अन्य पुलिस पार्टी ने 2021 में बलात्कार के आरोपी मंगा सिंह पुत्र तेज सिंह वासी गद्दाडोब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को जिला सैशन जज फाजिल्का की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 83, 16.09.21 भांदस की धारा 376डी, 342, 506आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में मंगा सिंह पुत्र तेज सिंह को काबू किया था। जमानत करवाने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे 16.11.22 को उसे भगौड़ा घोषित किया। सदर थाना पुलिस ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
फोटो: आरोपी मंगा सिंह।

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट