February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 04 अगस्त 2023*संजीव तरमाला को वापिस लाने हेतु बिश्रोई समाज ने डीएसपी अबोहर को मांगपत्र सौंपा।

पंजाब 04 अगस्त 2023*संजीव तरमाला को वापिस लाने हेतु बिश्रोई समाज ने डीएसपी अबोहर को मांगपत्र सौंपा।

पंजाब 04 अगस्त 2023*संजीव तरमाला को वापिस लाने हेतु बिश्रोई समाज ने डीएसपी अबोहर को मांगपत्र सौंपा।

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक।

पंजाब 04 अगस्त 2023* बिश्रोई समाज ने डीएसपी अबोहर को मांगपत्र सौंपा, संजीव तरमाला को वापिस लाने की मांग की
अबोहर, 03 अगस्त (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ को बिश्रोई समाज व अन्य समाज के लोगों ने प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि नगर थाना 1 में तैनात संजीव तरमाला को दो युवकों से रिश्वत मांगने के आरोप में बदल दिया गया है। समाज के लोगों ने मांग की है कि इस मामले की जांच बारीकी से की है। संजीव तरमाला को दोबारा नगर थाना 1 में लगाया जाये। बिश्रोई समाज आर.डी. बिश्रोई तथा किसान यूनियन के प्रधान मनोज गोदारा व एडवोकेट नवीन पूनिया, एडवोकेट विक्रम गोदारा ने बताया कि दो युवकों द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। जब से अबोहर में उनकी नियुक्ती हुई है तब से काफी हद तक अबोहर में क्राईम पर अंकुश लगा है। उन्होंने बताया कि 6.05.23 को नगर थाना अबोहर सिटी का चार्ज संभाला था। 85 दिनों में इन्होंने शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है। लोगों की मांग है कि इन्हें पुन: बहाल किया जाये और थाने में लगाया जाये। इस मौके पर बिश्नोई सभा पंजाब के प्रधान सुभाष डेलू, वाइस प्रधान अक्षय डेलू, सेवक दल पंजाब के प्रधान राधे श्याम गोदारा, जीव रक्षा पंजाब के प्रधान आरडी बिश्नोई, आजाद किसान मोर्चा के प्रधान मनोज गोदारा, बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान सुरिंदर गोदारा, भाजपा के जिला प्रधान विष्णु डेलू, स्वामीनाथन आयोग पंजाब के प्रधान सुभाष बगरिया, पूर्व सरपंच सुरिंदर बगरिया, गांव वरियामखे?ा के सरपंच सुधीर भादू, गांव झुरडखेड़ा के सरपंच सुभाष, आढतिया एसोसिएशन अबोहर के प्रधान पियूष नागपाल, कैशियर सोनू एमपी, सेक्रेटरी साहिल मनचंदा, जिला प्रधान अनमोल बाघला, रणजीत राणा, भागसर गौशाला प्रधान अरूण मक्कड़, रायपुरा गौशाला प्रधान कृष्ण गोदारा, जीव रक्षा पंजाब के पूर्व प्रधान रमेश बिश्नोई, रमेश खिच्चड आदि लोग उपस्थित थे।

फोटो:, डीएसपी को मांगपत्र सौंपते।

Taza Khabar