May 4, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 02 सितम्बर *गांव सीतो के सरपंच धर्मवीर चार दिन के पुलिस रिमांड पर

पंजाब 02 सितम्बर *गांव सीतो के सरपंच धर्मवीर चार दिन के पुलिस रिमांड पर

पंजाब 02 सितम्बर *गांव सीतो के सरपंच धर्मवीर चार दिन के पुलिस रिमांड पर
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों पर सैशन कोर्ट में किया था आत्मसपमर्ण
अबोहर, 02 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): थाना बहाववाला के प्रभारी परमजीत कुमार, सीतो चौकी के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश हुए जहां सीतोगुन्नो के सरपंच धर्मवीर पुत्र सुनील कुमार जो अदालत में पेश हुए। उन्हें अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश अर्जुन सिंह ने सरपंच धर्मवीर को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 06.06.22 को थाना बहाववाला तथा चौकी सीतोगुन्नो के प्रभारी मनजीत सिंह ने 7 किलो अफीम सहित मोती लाल को गिरफ्तार किया था। मोती लाल के पुलिस रिमांड के बाद अफीम खरीदने वाले आरोपियों के नाम मोती लाल, अभिमन्यू पुत्र ओमप्रकाश, राजकमल पुत्र मंगल, संदीप कुमार उर्फ फौजी, प्रदीप पूनिया, धर्मवीर सरपंच, सुमित पुत्र भूपिंद्र सिंह, संदीप सरपंच, राजन सेतिया, प्रदीप महारण के नाम पुलिस ने मुकदमे में डाले थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बैंक मैनेजर को शामिल तफतीश किया गया। इस मामले में 3 आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। सरपंच धर्मवीर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जो सैशन कोर्ट व हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किये आप सिविल कोर्ट में पेश हों। सरपंच धर्मवीर सीतोगुन्ना कुछ दिन पहले जिला फाजिल्का के सैशन की अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हेें जेल भेज दिया था। अदालत ने 2 सितंबर को अबोहर अदालत में पेश होने के निर्देश दिये थे। फाजिल्का पुलिस ने आज उन्हें न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व सरपंच।

About The Author

Taza Khabar