पंजाब 02 सितंबर 2023* नगर थाना 1 की पुलिस ने लूटपाट के चार आरोपियों को काबू किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 02 सितंबर 2023* नगर थाना 1 की पुलिस ने लूटपाट के चार आरोपियों को काबू किया
अबोहर, 02 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर ने बताया कि अनाज मंडी में लूटपाट व मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप पुत्र रामप्रसाद, कृष्ण लाल पुत्र मनोज भाई, करण भारती पुत्र बलराम वासी अजीतनगर व कुंदन पुत्र कालिया के रूप में हुई है। आरोप है कि इन्होंने राजेश कुमार से लूटपाट की थी। राजेश कुमार पुत्र जीवेश मंडल वासी गली नं.1 दाना मंडी के बयानों पर मुकदमा नं.171, 31.08.23 भांदस की धारा 379बी, 323, 34आईपीसी के तहत चार लोगों पर मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक