March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 02 मार्च 2024* दी फाजिल्का केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

पंजाब 02 मार्च 2024* दी फाजिल्का केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

पंजाब 02 मार्च 2024* दी फाजिल्का केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

अबोहर, 2 मार्च। दी फाजिल्का केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा रुकणपुरा द्वारा वरयामखेड्डा स्थित खेती बाड़ी सहकारी समिति के प्रांगण में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। आर.बी.आई.के दिशा-निर्देशों अनुसार आयोजित इस शिविर में बैंक शाखा प्रबंधक विनोद गोदारा द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों एवं आसपास के गांवों से आए मेहमानों का स्वागत किया गया।तदोपरांत विशेष तौर पर पहुंचे आर.बी.आई.ए.जी.एम विनोद कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (फाजिल्का) मनीष चौधरी एवं सहकारी बैंक जिला मैनेजर श्रीमती गीतिका मनी ने इस शिविर की विधिवत् शुरुआत की। इस शिविर में विनोद कुमार आर.बी.आई.ए.जी.एम द्वारा अपने अहम् संबोधन में आर.बी.आई एंव सहकारी बैंकों द्वारा लोक हित में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में और विशेष तौर पर आजकल हो रहे आन लाइन फ्राड, धोखाधड़ी से कैसे बचाव किया जाए इस बारे में भी विस्तारपूर्वक उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। बैंक के जिला मैनेजर श्रीमती गीतिका मनी द्वारा बैंक की विभिन्न डिपोजिट और लोन की स्कीमों के बारे में, विशेष तौर पर संयुक्त दायित्व समूहों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब स्तर पर इस योजना से हजारों जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए हैं, और उन हजारों जरूरतमंद परिवारों को बाज़ार में महंगी ब्याज दर से छुटकारा और राहत मिली है। जिला मैनेजर श्रीमती गीतिका मनी ने जे.एल.जी की योजना के फायदे बताते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक करने के साथ साथ किश्तों का समय पर पुनर्भुगतान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाओं ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जे.एल.जी समुह की किश्तों का समय पर पुनर्भुगतान करने वाले समुह सदस्यों को रिजर्व बैंक आफिसर्स द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में वरयामखेड्डा खेतीबाड़ी सहकारी सभा के प्रबंधक समिति सदस्य श्री गुरदीप सिंह द्वारा- आर.बी.आई. एवं बैंक आफिसर्स का और शिविर में भाग लेने के लिए आए सभी अतिथियों का विशेष धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर बैंक के सहायक मैनेजर जतिंदर सहगल, सभा सचिव रवि कुमार, सेल्समैन राजेश कुमार, किकरखेडा खेतीबाड़ी सभा सचिव मोहन जस्स, कंधवाला सहकारी सभा सचिव राजिंद्र कुमार एवं आसपास के गांवों से अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।