पंजाब 02 अक्टूबर 2023* दोस्त को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने के मामले में दो दोस्त गिरफ्तार
-किंदू व हैप्पी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 02 अक्टूबर 2023* दोस्त को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने के मामले में दो दोस्त गिरफ्तार
-किंदू व हैप्पी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 02 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मंजीत ङ्क्षसह ढेसी , एसपी डी मंजीत सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा नशा तस्करों व लूटपाट करने वाले , छीना झपटी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, अडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने दोस्त को ओवरडोज नशा देकर प्रदीप कुमार को मौत के घाट उतारने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं 195, 29-9-23 , भादस की धारा 304-404-34 आईपीसी के तहत अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व थाना प्रभारी सुनील कुमारने इस मामले की जांच बारीकी से की। इस मामले में कुलविन्द्र सिंह उर्फ किंदा पुत्र जसवंत सिंह वासी इन्द्रानगरी अबोहर व हैप्पी उर्फ हनी पुत्र सुरेन्द्र कुमार वासी नई अबादी गली नं 2 हालबाद इन्द्रा नगरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है मामले की जांच बारीकी से जांच कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो नं आरोपी व पुलिस पार्टी
——

More Stories
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष