पंजाब 01 अक्टूबर 2023* नगर निगम के बाहर डीजल घोटाले को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 अक्टूबर 2023* नगर निगम के बाहर डीजल घोटाले को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना
अबोहर, 30 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर नगर निगम में कुछ समय पहले डीजल घोटाला हुआ था। नगर निगम ने इस घोटाले को टिप्पर ड्राईवर व ट्रैक्टर ट्राली चालकों को दोषी ठहराया था जबकि इस मामले में नगर निगम के अधिकारी भी जिम्मेवार हैं। सफाई यूनियन के नेता मुकेश सोनी व अश्विनी टांक ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा डीजल खर्च को लेकर भारी भरकम गबन किया गया है, जिसको दबाने के लिए निगम के अधिकारियों ने विगत दिवस टिप्पर, ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी ड्राइवरों से जबरन साईन करवाए गए ताकि इन चालकों को झूठे केस में फंसाया जा सके। वहीं इसके विरोध स्वरूप आज सफाई कर्मचारियों ने दो घंटे तक धरना लगाया। विधायक संदीप जाखड़ ने भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने सरकार से इस मामले की बारीकी से जांच करवाने की अपील की थी। निगम के मेयर विमल ठठई मौके पर पहुंचे और धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस घोटाले की गहनता से जांच करवाई जाएगी और इसमें सम्मिलित किसी भी नगर निगम के अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा।
फोटो: धरना लगाकर बैठे कर्मचारी व कर्मचारियों से बातचीत करते मेयर विमल ठठई।

More Stories
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * शिक्षकों की “सेवा का सफर पूरा, सम्मान के साथ शिक्षकों को दी गई विदाई”
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * पहले पढ़ाई, फिर बाकी काम’—शिक्षकों का जनगणना ड्यूटी पर विरोध
बांदा13अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई