पंजाब ३० जनवरी २६*40 ग्राम हैरोइन आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 जनवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह एसपी अबोहर अशवंत सिंह, एसपीडी तरूण रत्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना अमन सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर रणजीत सिंह, कल्लरखेड़ा के प्रभारी भगवान सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजस्थान निवासी युवक निर्मल सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी सादकवाला जिला गंगानगर को 40 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जाएगी।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*