*नौरंगपुर 14अप्रैल25की महिलाओं को भाकियू का समर्थन मिलते ही हो गया समझौता, पर्दा डाल कर बिकेगी शराब, धरना स्थगित…*
*बिहारीगढ़।* नौरंगपुर गांव की महिलाओं ने आबादी के समीप खुले देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके के विरोध में कल शनिवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। प्रर्दशनकारी महिलाओं की मांग पूरी नहीं होने पर आज रविवार को दूसरे दिन शुरू हुए धरना प्रदर्शन में भाकियू भी शामिल हो गई और महिलाओं को समर्थन देने का ऐलान करते ही दूकान संचालक बैकफुट पर आ गए। और 45 दिनों में दूकान पीछे शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया। धरनारत महिलाओं को समर्थन देने नौरंगपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेन्द्र काम्बोज ने शराब की दुकान के खिलाफ चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक इन महिलाओं की प्रशासन मांगे पूरी नहीं करता तब तक भारतीय किसान यूनियन पीछे नहीं हटेगी। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर बाद दूकान संचालक पूरण सिंह व भानु प्रताप सिंह प्रर्दशनकारी महिलाओं के बीच पहुंच गए और आपसी समझौते का प्रस्ताव रखते हुए धरना स्थगित करवा दिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, प्रवीण काम्बोज, जसबीर सिंह राणा, बबला, मास्टर देवेन्द्र काम्बोज (प्रदेश प्रवक्ता), अशोक काम्बोज, कुलदीप राणा, बिजेंद्र काम्बोज, संदीप काम्बोज, सुलेमान, देवेन्द्र काम्बोज, मांगेराम, हेमंत राणा, ममता सैनी, छवि सैनी, सविता काम्बोज, प्रेरणा सैनी, रूबी सैनी, रजनी काम्बोज, बबीता सैनी, मंजू सैनी, कुसुम काम्बोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
More Stories
सहारनपुर 13 सितंबर 26*प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा,, बेरहमी से रस्सी से लटकाकर पीटा*
मुजफ्फरनगर13 सितंबर 26*शहीद चौक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, बाजू पर बिच्छू के निशान से पहचान में जुटी पुलिस*
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का माँ पूरण देवी की धरती पर भव्य स्वागत*