नोयडा22जून25*यू.पी में 26 जून को होगा फिल्म सिटी का शिलान्यास,900 करोड़ की लागत से 86 एकड़ में होगा निर्माण*
ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास 26 जून को शाम पांच बजे होगा।फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माण 900 करोड़ की लागत से 86 एकड़ में होना है।बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा.लि. के चेयरमैन और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म सिटी का मानचित्र स्वीकृति के लिए यमुना प्राधिकरण को दिया था जो नक्शा पास हो गया है।पहले चरण को ए, बी और सी में बांटा गया है। चरण-1ए में साउंड स्टेज, बी में फिल्म यूनिवर्सिटी और सी में स्थायी स्टूडियो बनेंगे।फिल्म यूनिवर्सिटी में आठ स्कूल होंगे। जो नाट्य और संगीत की अलग-अलग विधाओं के लिए समर्पित होंगे। निर्माण से संबंधित पूरा ढांचा एंफी थियेटर, एडिटिंग रूम, स्टेज, कैफेटिरिया, आडिटोरियम आदि होंगे। शूटिंग के लिए मिनिएचर साउंड स्टेज में फिल्मों की शूटिंग के लिए कई मिनिएचर बनाए जाएंगे। इसमें हेलीपैड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, जेल, एयरपोर्ट, मंदिर, स्कूल, कॉलेज आदि होंगे।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*