नैनीताल16दिसम्बर24*वरिष्ठ पत्रकार धर्मानंद खोलिया अध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट जिला महासचिव बने
राजकुमार केसरवानी
94129 81 371
गरमपानी (नैनीताल )। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मानंद खोलिया को अध्यक्ष एवं उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव चुना गया है।
खैरना के भुजान गरमपानी स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट,महा सचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दया जोशी, महासचिव पूरन रूवाली, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश भट्ट, राजकुमार केसरवानी सहित नैनीताल जनपद के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संदीप मेहरा वह हेमचंद लोहनी ने सभी सदस्यों को बाबा नीम करोली महाराज के प्रतीक चिन्ह भेंट किए। साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम में की गई व्यवस्थाओं का सभी ने स्वागत किया। वहीं पूरन रूवाली द्वारा जगह-जगह स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन करने उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद नैनीताल जनपद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मानंद खोलिया को नैनीताल जनपद के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वही उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव, सुरेश चंद्र उपाध्याय, अरशद अली को सचिव, शंकर फुलारा व मनोज जोशी को उपाध्यक्ष, मोहन सिंह कार्की को संरक्षक, दान सिंह लोधियाल प्रचार मंत्री, हेमचंद लोहनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही बैठक में तय किया गया कि अगली बैठक में शेष कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही महानगर हल्द्वानी एवं लालकुआं नगर इकाई सहित जनपद की समस्त कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी इकाइयों का पुनर्गठन गठन किया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*