नयागाँव, 15 सितम्बर ।उदयपुर जिले की पंचायत समिति नयागाँव की प्रधान कमला परमार ने आज राज. जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास कनबई का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
प्रधान ने छात्रावास में उपस्थित छात्राओं से बातचीत कर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । छात्राओं ने सन्ताेषप्रद जवाब नहीं दिया । कमराें में घुमकर सफाई व्यवस्था की भी जानकारी ली ।
इस अवसर पर उपस्थित छात्रावास व्यवस्थापिका काे निर्देश दिये कि सरकार द्वारा निर्धारित मिनु के अनुसार भाेजन सही पका कर छात्राओं काे भाेजन व अन्य सामग्री समय उपलब्ध करवाये तथा काेराेना गाईड लाईन की पालना छात्राओं से करवाये । स्नानघर,शाैचालय की सफा – सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर सुरेश कुमार मीणा सरपंच असारीवाडा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल अहारी उपस्थित थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*
पूर्णिया बिहार 4 सितंबर 26 *बेंगलुरु महोत्सव में छाईं पूर्णिया बिहार की धूम