May 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली9अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली9अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

[09/10, 6:31 am] +91 87380 48060: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली9अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अक्टूबर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 22:56 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 20:03 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* वणिज – 12:39 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वज्र – 21:32 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:58
*🌙चन्द्रोदय-* 19:22
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 25:24 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 13:35 से 15:03
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 22:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , यमघण्टयोग 20:03 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 12:39 से 22:55 तक , शुक्र कन्या राशि में 10:49 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 76वाँ) , विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा) , राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2025 (06 से 10 अक्टूबर 2025) व विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा बृहस्पतिवार)।*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्थी 19:40 तक पश्चात् पंचमी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , करवा चौथ (करक चतुर्थी) व्रत , चन्द्रोदय 20:32 पर , श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , दशरथ चतुर्थी , दशरथ ललिता व्रत , श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*
*न शौर्येण विना जयः।*
*न ज्ञानेन विना मोक्षो*
*न दानेन विना यशः॥*
*भावार्थ👉*
_धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_
🌹

*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1701 – येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1740 – डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
1771 – व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
1806 – श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
1812 – 1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई।

1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी , क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 – इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 – वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 – उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2007 – चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 – लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।
2019 – रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्‍कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्‍त रूप देने की घोषणा हुई।
2019 – इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।
2020 – विश्‍व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई।
2020 – डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 – डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2022 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।
2023 – इजराइल ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे करने का आदेश दिया। इजराइल ने हमास के 130 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
2023 – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023 की घोषणा हुई।
2023 – ICAR व CHIAR के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।
2023 – वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास का 2023 संस्करण 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजिन किया गया।
2024 — Chemistry Nobel Prize डेविड बेकर डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन पर काम के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई।

*9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1624 – मुराद बख़्श।
1826 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1873 – विलियम एस मारिस – भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।
1877 – गोपबंधु दास – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
1897 – मिनजुर भक्तवत्सलम, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु ।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1966 – राधे श्याम बारले – एक पंथी लोक नर्तक और कलाकार (पद्म श्री से सम्मानित , 2021)।

*9 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1963 – सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, व भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे (लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष)।
1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
2006 – कांशीराम, भारतीय राजनेता। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
2015 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
2021 – ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हुआ।
2022 – अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड की विद्वान टेम्सुला आओ (77) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन क्रॉस-कंट्री स्‍काइर गेर्हार्ड ग्रिमर (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यापारीचक फ़ीनी (92) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती।
🌟 वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस।
🌟 भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 76वाँ)।
🌟 विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा)।
🌟 राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2025 (06 से 10 अक्टूबर 2025)।
🌟 विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा बृहस्पतिवार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

 

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
[09/10, 6:34 am] Indra Kumar Singh Barabanki: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*09- अक्टूबर – गुरुवार*

👇
*===============================*

*1* पीएम मोदी बोले- मुंबई हमले का जवाब देना चाहती थी सेना, कांग्रेस ने विदेशी दबाव में रोक दिया, आतंकियों के सामने घुटने टेके

*2* पीएम मोदी बोले- सेना मुंबई हमले का जवाब देने वाली थी, कांग्रेस बताए– 2008 में किसके दबाव में हमला करने से रोका था

*3* अमित शाह Gmail से स्वदेशी Zoho Mail पर शिफ्ट हुए, कहा- अब इसी आईडी पर मेल करें; Zoho Mail को श्रीधर वेंबु ने बनाया

*4* ‘2040 तक भारत बनेगा स्पेस सुपरपावर; मोदी की दूरदर्शिता से अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास’; इसरो प्रमुख बोले

*5* ‘राम सदा विद्यमान रहे, वाल्मीकि ने दुखों को दूर करने के लिए लिखी रामायण’; वाल्मीकि जयंती पर बोले भागवत

*6* संघ प्रमुख ने कहा कि भगवान राम हमें सिखाते हैं कि जीवन कैसे जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामायण हमें बताती है कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-दूसरे के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। एक आदर्श सेवक कैसा होना चाहिए, एक आदर्श मंत्री को राजा का मार्गदर्शन कैसे करना चाहिए। भगवान राम इन गुणों का उदाहरण हैं, और उनके समर्पित अनुयायी भगवान हनुमान हैं।

*7* प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आलोचना किए जाने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, यह बिल्कुल निराधार और पूरी तरह से गलत है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान दिया।

*8* CJI गवई की तरफ जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ ऐक्शन, बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज

*9* चिराग पासवान की पार्टी ने आज बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, सांसद भी होंगे मौजूद, सियासी हलचल तेज, बिहार में सीट बंटवारे पर अड़ी हुई है बात

*10* 15 सीट नहीं मिली तो HAM चुनाव ही नहीं लड़ेगी; BJP, JDU को जीतनराम मांझी की सीधी धमकी

*11* ‘अमित शाह पर भरोसा मत करो’, ममता बनर्जी की PM मोदी को सलाह! गृहमंत्री की मीरजाफर से कर दी तुलना

*12* केदारनाथ में रिकॉर्ड 16.52 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, कपाट बंद होने में 14 दिन बाकी; अब तक 47 लाख लोगों ने की चारधाम यात्रा

*13* सोना ₹1.22 लाख पार, लगातार तीसरे दिन कीमत बढ़ी, इस साल अब तक ₹45,936 महंगा हुआ; चांदी भी ₹1.52 लाख के ऑलटाइम हाई पर

*14* ‘ग्लोबल इकोनॉमी के लिए इंजन बना रहेगा भारत’, US के टैरिफ का नहीं होगा असर; IMF के बयान से उड़ जाएगी ट्रंप की नींद!

*15* ‘जितनी जल्दी हो सके, भारत से संबंध सुधारें’, टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप पर भड़के US के 19 सांसद; चिट्ठी लिख सुनाईं खरी-खोटी
*===============================*
[09/10, 7:15 am] Indra Kumar Singh Barabanki: . *जय श्री राम*

*गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार*

🔸पाकिस्तान में TTP आंतकियों ने पहले किया बम विस्फोट, फिर गोलियों से भून डाले 11 पाकिस्तानी सैनिक

🔸अमेरिका का बड़ा सैन्य कदम: पाकिस्तान को मिल रही हैं हाईटेक AIM-120 मिसाइलें

🔸Kashmir के जंगलों में 2 जवान हुए लापता, सेना ने तलाशी अभियान किया शुरू

🔸UN ने यहां शोरूम खोल रखा है; सुप्रीम कोर्ट ने शरणार्थियों के मसले पर खूब सुनाया

🔸नवी मुंबई एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘आतंकी हमलों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की’

🔸कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका:6 दुकानों की दीवारें चटकीं, 6 घायल; आतंकी कनेक्शन की ATS कर रही जांच

🔸सिंगर जुबीन गर्ग मौत केस में चचेरा भाई गिरफ्तार:हादसे के समय जुबीन के साथ मौजूद था, अभी असम पुलिस में DSP

🔸जयपुर में जहां 200 सिलेंडर फटे, वहां केमिकल का रिसाव:पुलिस ने रेस्टोरेंट-ढाबे खाली कराए, LPG ट्रक में घुस गया था टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर

🔸आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में आग, 7 की मौत:शव पूरी तरह झुलसे, पहचान पाना भी मुश्किल हुआ; 3 लोग घायल

🔸वियतनाम में तूफान मैटमो से 8 लोगों की मौत : बारिश के कारण 15 हजार घर डूबे, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

🔸एसएमएस दुखांतिका : मृतकों के आंकड़े को लेकर उठ रहे सवाल, मीडिया ने फोटो सहित छापे 8 नाम अस्पताल प्रशासन छह पर अड़ा

🔸केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘ई-श्रम पोर्टल’ को असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बताया

🔸प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10,907 करोड़ के 5 लाख से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत

🔸नुकसान हो रहा… अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से भारत के साथ संबंध सुधारने को कहा

🔸एडीजी पूरन की IAS पत्नी ने हरियाणा डीजीपी और एसपी के खिलाफ दी शिकायत, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

🔸ISRO: ‘2040 तक भारत बनेगा स्पेस सुपरपावर; मोदी की दूरदर्शिता से अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास’; इसरो प्रमुख बोले

🔸Morning Roundup 8 Oct 2025: ब्रिटेन के पीएम कीयर स्टार्मर पहुंचे मुंबई, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे विजन 2035 पर चर्चा

🔸Bihar Elections 2025: बिहार BJP चुनाव समिति की 4 घंटे चली बैठक, 110 संभावित उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर

🔹IND vs AUS U19: यूथ टेस्ट में भारत का जलवा, ऑस्ट्रेलिया को घर में धोकर जमाया सीरीज पर कब्जा

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
[09/10, 7:48 am] +91 87380 48060: सुबह 07.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡झांसी-सीएम योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा आज,आज सुबह 10:55 बजे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे,खेलकूद समारोह में हिस्सा लेंगे सीएम योगी,विकास कार्य,कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे,1:40 बजे जालौन के लिए रवाना होंगे सीएम.

➡ लखनऊ-आज राजधानी लखनऊ में बसपा की महारैली,BSP अध्यक्ष मायावती जनता को संबोधित करेंगी,यह रैली बीएसपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता,समर्थक लखनऊ रवाना,पार्टी के लिए यह रैली मानी जा रही निर्णायक,BSP की सियासी रणनिति पर सबकी नजरें टिकीं.

➡ जालौन-जालौन में सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज,एडीजी आलोक सिंह ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,मौके पर डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
एडीजी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़े निर्देश दिए,आज उरई इंदिरा स्टेडियम में आएंगे सीएम योगी.

➡सीतापुर-2 लाख के अवैध पटाखे के साथ युवक अरेस्ट,ढाई कुंतल पटाखा बनाने की सामग्री बरामद,बड़े पैमाने पर किया जा रहा था निर्माण,बिना लाइसेंस के हो रहा था पटाखों का निर्माण, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर भेजा जेल,मछरेहटा थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई…

➡ अयोध्या- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अयोध्या दौरा आज,आज दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण,BJP युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन के घर जाएंगे,हर्षवर्धन के घर जाकर उनकी माता को देंगे श्रद्धांजलि.

 

➡अम्बेडकरनगर-युवक का पेड़ से लटका मिला शव, रामलीला देखने गया था मृतक युवक,हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका, पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया,
अलीगंज थानाक्षेत्र के आसोपुर बगिया की घटना.

➡ बागपत- लापता किशोरी की बरामदगी की मांग, परिजनों ने किशोरी की बरामदगी की मांग की,एक सप्ताह पहले लापता हुई थी किशोरी,पड़ोसी युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप,दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला.

➡ कन्नौज- बुजुर्ग महिला को बेहोश कर कुंडल, मोबाइल लूटा,मिड डे मील पकाने वाली महिला से हुई घटना,बाइक सवार बेहोश कर कुंडल, फोन लेकर फरार,
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा का मामला.

➡लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर 1 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस.

➡ बस्ती- अज्ञात दबंगों ने युवक पर किया चाकू से हमला,युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती,कुछ दिन पहले युवक की हुई थी कहासुनी,वीरू की कुछ युवकों से हुई थी बहस,लोगों ने पहले किया था बीच-बचाव,हमलावरों ने फिर से बोला हमला,घात लगाकर किया वारदात को अंजाम,मौके से मिला सब्जी काटने वाला चाकू
घायल को पहुंचाया सीएचसी कलवारी,सैनिया चौराहे, दुबौलिया थाना क्षेत्र का मामला.

➡ हापुड़-पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना,सेटेलाइट के माध्यम से होगी निगरानी,कृषि प्राविधिक सहायक रखेंगे नजर,क्षेत्रफल के हिसाब से लगेगा आर्थिक डंडे.

➡ हापुड़-मेडिकल कॉलेज के पास मिले नर कंकाल मामला,प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,साहिबाबाद निवासी योगेश के रूप में हुई पहचान,
बिना सिर के मिला था योगेश का कंकाल,पुलिस को योगेश के करीबियों पर कर रही शक, पिलखुआ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास का मामला.

➡सहारनपुर-नागल क्षेत्र में पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़,शातिर गोकश उस्मान को पुलिस ने पकड़ा,आरोपी पर गोकशी के कई मुकदमे दर्ज,कब्जे से तमंचा, 2 कारतूस, खोखा बरामद,बेलड़ा जुनारदार-पाण्डोली जंगल मार्ग पर हुई मुठभेड़,आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल,आरोपी का एक साथी अंधेरे में भाग निकला,फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग.अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता.

➡फिरोजाबाद- थाना उत्तर पुलिस, एसओजी टीम की कार्रवाई, शातिर वाहन चोर अनूप मुठभेड़ में गिरफ्तार,मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली,
कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की कार बरामद,अनूप पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज,फरार साथी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी,मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र का रहने वाला आरोपी..

➡मैनपुरी- पूर्व प्रधान के भाई के दबंगों ने मारी गोली ,गाली गलौज का विरोध करने पर मारी गोली,गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल ,पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया ,घायल का डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बिछवा क्षेत्र के सराय पेट्रोल पंप के पास की घटना.

————————————————————————————