नई दिल्ली6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*06- जुलाई – सोमवार.*
👇
*===============================*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है।
*2* ‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
*3* ’12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना’, कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
*4* देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे
*5* देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मध्य प्रदेश सरकार ने मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को मेंबर बनाया
*6* श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के विकल्प की तलाश शुरू
*7* तृणमूल दावेदारी विवाद: TMC के नाम और चुनाव चिन्ह पर होगा किसका हक? EC में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख आज
*8* शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले को लेकर ‘राम रक्षा’ आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर मंदिरों का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे को आखिरकार भगवान राम की याद आ गई है।
*9* दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत, ढाई महीने पहले हुई थी शादी; परिवार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
*10* पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; नाना से प्रेरणा मिली, 13 की उम्र में पहली बार गाया
*11* देशभर में मानसून की रफ्तार, मुंबई में स्कूल-कॉलज बंद; दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट
*12* मुंबई की जानलेवा बारिश: कहीं गिरी चॉल, कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत, बरसात ने बरपाया कहर
*13* उलटफेर का शिकार हुई नेमार की ब्राजील टीम, हालंद के दो गोल से नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में
*14* ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, 151 रन का टारगेट 17 बॉल रहते चेज किया
*15* ‘60 डॉलर पर आएगा कच्चा तेल’, पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी,
*==============================*
. *🚩जय श्री राम🚩*
*6 जुलाई, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश*, टीम में दो हिंदू सदस्यों को भी दी गई है जगह
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* आज भी जैसलमेर को छोड़ पूरे राज्य में बारिश-आंधी का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 34 और रात को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@35.8, राजसमंद@35
🔸 उदयपुर में मेनारिया समाज के 6 हजार लोगों ने 300 साल पुरानी परंपरा निभाई, *मेवाड़ में अच्छी बारिश के लिए चारभुजानाथ को लगाया 11 क्विंटल चूरमे का भोग*
🔸 उदयपुर के *मुखर्जी चौक के सामने शुरू हुई पार्किंग*, कार के 10 और बाइक के 5 रुपए प्रति घंटा चार्ज
🔸 गोवर्धन थाना विलास क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर बोरी कुआ नाल के पास *तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर*, बाइक सवार की मौत,दूसरा घायल
🔸 *पीएम मोदी की विदेश यात्रा*: इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा आज से
🔸 अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: *राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज*, चंपत राय के इस्तीफे और SIT की जांच पर होगी चर्चा
🔸 मुंबईः बारिश के बीच, *मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल का गिरा हिस्सा*, 6 की मौत, कई घायल
🔸 बंगाल: श्यामा प्रसाद *मुखर्जी की 125वी जयंती पर 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे अमित शाह*, कोलकाता के इकोपार्क में होगी इसकी स्थापना
🔸 बांसवाड़ा: *मां से झगड़ रही थी चाची, भतीजे ने चाकू घोंपा*, हालत गंभीर, भूंगड़ा क्षेत्र की घटना
🔸 पाकिस्तानः इस्लामाबाद में *पीएएफ (वायुसेना) अफसर की गोली मारकर हत्या*
🔸 *शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ₹500 करोड़ की ठगी*! मास्टरमाइंड पुणे से गिरफ्तार
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के कटिहार में मछुआरे नदी किनारे पकड़ रहे थे मछली, तभी रंगदारी वसूलने ‘टाइगर’ नाम का बदमाश अपने गैंग के साथ दहाड़ता हुआ गया पहुंच, उसे लगा था कि आज मछुआरों से पकड़ेंगे नोट, उसने उगाही की अकड़ दिखाई, जो मछुआरों को कतई न भायी, उन्होंने ऐसा घेरा बनाया कि गैंग के बाकी साथी अपने “टाइगर” को बलि का बकरा समझकर हुए मौके से नौ-दो ग्यारह, फिर जिस जाल में मछली है फंसते, उसी में ‘टाइगर’ गया फंस, मछुआरों ने जाल में उसे कसकर बांधा, बोनस कैच की तरह पुलिस को सौंपा, पुलिस भी कुछ पल के लिए रही सोचती, एफआईआर लिखें या मछली मंडी का बिल?, अब टाइगर सलाखों के तालाब में बैठा रहा होगा सोच “काश, आज शिकार नहीं, मार ली होती छुट्टी, नहीं पीनी पड़ती पुलिस की घुट्टी”, लोग कह रहे – जब लोग डरना छोड़कर हो जाते हैं एकजुट, तब सबसे बड़ा गुंडा भी सिर्फ एक और पकड़ बनकर जाता है रह, इसीलिए आज ही हो जाओ एकजुट, नहीं मिलेगी बदमाशों को कोई शह
🔸 उदयपुर: परिवार बाहर गया, *सूने मकान से नकदी व जेवर चोरी*, सुखेर थाना क्षेत्र के कालका माता रोड की घटना
🔹 फुटबॉल विश्व कपः *ब्राजील को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नॉर्वे*
🔹 महिला टी20 क्रिकेट विश्व कपः *ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता खिताब*, इंग्लैंड को 7 विकेट से किया परास्त
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINE की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*

More Stories
कानपुर6जुलाई26* पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 का शानदार आयोजन,
नई दिल्ली6जुलाई26*अगले 8 घंटों के अंदर 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा;
लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*