November 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली31अक्टूबर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली31अक्टूबर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली31अक्टूबर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 अक्टूबर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 10:05 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 18:51 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* कौलव – 10:05 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वृद्धि – 28:31 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 14:16
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 06:48 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:04 तक
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 10:05 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्षय नवमी व्रत , पंचक प्रारम्भ 06:49 से , आमला नवमी (आंवला वृक्ष परिक्रमा – पूजा – तर्पण पश्चात् उसके नीचे भोजन) , जगद्धात्री पूजा , कुष्मांड नवमी , स्वर्ण युक्त कुष्मांडदान , मथुरा प्रदक्षिणा , श्री विष्णु त्रिरात्रारम्भ (विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी द्वादशी तक तत्पश्चात प्रतिमा दान) , आरोग्य व्रत , कृत् युगादि , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी ,”शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मोदनसेन जी महाराज जयन्ती (कार्तिक शुक्ल नवमी , अक्षय नवमी) , सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस) , श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस , श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस , श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस , केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्‍थापना दिवस (चतुर्थ) , विश्व शहर दिवस , विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर) व विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October’s )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी दशमी 09:13 तक पश्चात् एकादशी शुरू , आशा दशमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*
*न शौर्येण विना जयः।*
*न ज्ञानेन विना मोक्षो*
*न दानेन विना यशः॥*
*भावार्थ👉*
_धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_
🌹

*31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1817 – सम्राट निंको ने जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।
1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1871 – नीदरलैंड के डॉककुम में प्रोटेस्टेंट यूनियन की स्थापना की गयी।
1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
1914 – ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 – मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
1953 – बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
1959 – सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।
1966 – भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

 

1978 – ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
1978 – यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
1982 – पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2003 – हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।
2003 – मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
2003 – मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
2004 – फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
2005 – फ़िलिस्तीन – इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह।
2005 – चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
2006 – श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
2015 – रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।
2019 – पाकिस्तान : कराची – रावलपिंडी एक्सप्रेस में धमाका, लगभग 65 लोगों की मौत, 3 बोगियां खाक ।
2019 – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बने , भारत में अब 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश।
2019 – भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।
2020 – केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने अपना पहला स्‍थापना दिवस मनाया।
2021 – उत्तराखंड के चकराता भीषण सड़क हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज व इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो से मुलाकात की।
2022 – आयकर विभाग भारत ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरित आयकर की शुरूआत की।
2022 – सोलापुर में विट्ठल दर्शन को जा रहे भक्तों पर चढ़ाई SUV कार, 7 की मौत, कई जख्‍मी हुए।
2023 – गाजा में शरणार्थी कैंप पर बम गिरने से 50 लोगों की मौत व 150 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2024 – केंद्रीय मंत्री ने गांधी मेमोरियल कैंप कॉलेज में माता सरस्वती सभागार का उद्घाटन किया।

*31 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1875 – सरदार वल्लभ भाई पटेल – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री ।
1889 – नरेन्द्र देव – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
1895 – कोट्टेरी कनकैया नायडू भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट क्रिकेट मैचों के कप्तान थे।
1922 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।
1926 – नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।
1943 – जी. माधवन नायर, भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1943 – उम्मन चांडी – भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – सर्बानन्द सोनोवाल – असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद ।
1977 – देबदीप मुखोपाध्याय एक भारतीय क्रिप्टोग्राफर व कम्प्यूटर विज्ञानी।

*31 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1975- सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फ़िल्में- आराधना।
1984 – इन्दिरा गांधी – भारत की चौथी प्रधानमंत्री।
2001 – ब्रज कुमार नेहरू संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत।
2005 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
2013 – के पी सक्सेना भारत के एक हिन्दी व्यंग्य और फिल्म पटकथा लेखक थे।
2020 – तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरईकन्नू (72) का कोरोना से निधन हुआ।
2020 – स्कॉटलैंड के दिग्गज फिल्म अभिनेता सीन कॉनेरी (90) का निधन हुआ।
2023 – जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल गुलाब मोहम्मद डार शहीद हुए।
2024 – ब्रिटिश फिजिकल लैबोरेटरीज ग्रुप के संस्थापक टी.पी. गोपालन नांबियार (94) का निधन हुआ।

*31 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मोदनसेन जी महाराज जयन्ती (कार्तिक शुक्ल नवमी , अक्षय नवमी)।
🌟 सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस)।
🌟 श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस।
🌟 श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस।
🌟 वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस।
🌟 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्‍थापना दिवस (चतुर्थ)।
🌟 विश्व शहर दिवस।
🌟 विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर को)।
🌟 विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October’s )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜