May 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली30मई26*"गर्म तेल बना हादसे की वजह: पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू"

नई दिल्ली30मई26*”गर्म तेल बना हादसे की वजह: पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू”

नई दिल्ली30मई26*”गर्म तेल बना हादसे की वजह: पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू”

कैमरामैन के साथ, पदम सिंह, यूपीआजतक, दिल्ली एनसीआर।”

नई दिल्ली*ब्रेकिंग न्यूज़ टाइटल:
पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

दिल्ली एनसीआर, पालम कॉलोनी।
राजनगर-2 स्थित अंबेडकर मार्ग पर एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब घर की एक महिला खाना बनाने के दौरान कढ़ाई में तेल गर्म करके किसी काम से बाहर चली गई। अधिक गर्म होने के कारण तेल में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते रसोई और आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

नई दिल्ली30मई26*"गर्म तेल बना हादसे की वजह: पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू"

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने लोगों से रसोई में खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने और गैस व गर्म तेल को बिना निगरानी के न छोड़ने की अपील की है।
पीटीसी (Padam Singh):
“पालम कॉलोनी के राजनगर-2 स्थित अंबेडकर मार्ग पर एक मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग को दमकल विभाग ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गर्म तेल में आग लगने से यह हादसा हुआ। राहत की बात है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
कैमरामैन के साथ, पदम सिंह, यूपीआजतक, दिल्ली एनसीआर।”

Taza Khabar