नई दिल्ली3अगस्त26* रवींद्र गुप्ता हुए सम्मानित, ‘आरोग्य दर्पण’ संस्था ने किया राष्ट्रीय सम्मान प्रदान
नई दिल्ली से पदम् सिंह बघेल, यूपीआजतक।

नई दिल्ली*देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने पर आज नई दिल्ली में “आरोग्य दर्पण” संस्था द्वारा श्री रवींद्र गुप्ता जी को सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी श्री सौरभ तिवारी जी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में भूतपूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी जी, आरोग्य दर्पण संस्था के अध्यक्ष श्री राम प्रकाश वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री रवींद्र गुप्ता के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कैमरामैन के साथ पदम् सिंह बघेल, यूपीआजतक, नई दिल्ली।
More Stories
नई दिल्ली 21 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
इलाहाबाद21सितंबर 26*इलहाबाद हाई कोर्ट की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
लखनऊ 21सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*