July 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली28 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली28 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली28 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*=============================*

*1* सुप्रीम कोर्ट बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करें, छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण था, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई हो

*2* प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए सभी छात्रों को छोड़े पुलिस- सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दिल्ली-बिहार समेत 7 राज्यों को नोटिस

*3* मंगल मिलन: एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म; PM मोदी, अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता हुए शामिल

*4* मंगल मिलन’ बैठक वास्तव में एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक का बदला हुआ नाम है। इसका मकसद रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देना और गठबंधन के सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना है।

*5* CJP बोली- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी, रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया-सरकार से बात हुई, हर प्रोटेस्टर सुरक्षित रहेगा

*6* नीट-यूजी विवाद के बीच बिहार के बाद असम सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। विरोध प्रदर्शन से जुड़े सभी केस वापस लेने, गिरफ्तार लोगों की रिहाई कराने और आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

*7* Meta ने पहले मोदी का वीडियो हटाया, अब रीस्टोर किया, कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हटा; PM ने 23 जुलाई को छात्रों को मैसेज दिया था,वीडियो ब्लॉक करने पर Meta ने माफी मांगी, कहा- गलती से हटा

*8* एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा के लिए छह घंटे का समय तय किया गया था. विपक्षी सदस्य कम से कम दो घंटे बढ़ाने की मांग कर रहे थे. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बिल पर हम 10 घंटे भी चर्चा के लिए तैयार हैं. इसके बाद स्पीकर ने सदन का सेंस लेकर 10 घंटे चर्चा कराने की घोषणा कर दी.

*9* लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चर्चा शुरू होने से पहले हम सरकार से एक स्पष्टीकरण चाहते हैं. उन्होंने सदन में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री के सदन में मौजूद नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाया. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यहां मंत्री हैं.

*10* संसद में धर्मेंद्र प्रधान का सुपरस्टार की तरह स्वागत किया जाना शर्मनाक- सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी

*11* यहां पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधान के समर्थन में नारे लगाने । उनके इस्तीफे के बाद उनका स्वागत करने के लिए भाजपा और एनडीए सांसदों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘क्या आपको नहीं लगता कि यह शर्मनाक है? उन परिस्थितियों पर विचार करें जिनके तहत उन्होंने इस्तीफा दिया, फिर भी उनका यहां ऐसे स्वागत किया जा रहा है जैसे कोई सुपरस्टार आ रहा हो।

*12* ट्रम्प बोले- ईरान के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत जारी, सफल रही तो ठीक, वरना दोबारा हवाई हमले शुरू करेंगे

*13* ईरान ने होर्मुज के मुद्दे पर सऊदी-ओमान से बात की, कहा- अमेरिकी हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ा, मिलकर हालात संभालेंगे

*14* जापान के क्यूशू इलाके में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। इसके साथ सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है और लोगों को समुद्र और तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है

*15* श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सारांश जैन को मौका, जडेजा की वापसी, बुमराह पर फैसला फिटनेस के आधार पर

*16* हिमाचल के चंबा में अचानक बाढ़ से पत्थरों का सैलाब, मलबा घरों में घुसा, गाड़ियां दबीं; चारधाम यात्रा दो दिन स्थगित; दिल्ली में भारी बारिश

*17* सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों मामुली गिरावट
*=============================*

Taza Khabar