नई दिल्ली24जुलाई24*टैक्स घटने के बाद सोना ₹4,000 तक सस्ता हुआ:*
₹69,194 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी 3,600 की गिरावट के साथ ₹84,897 पर आई
~~~~~~~~~~~~~~~~
बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद से 2 दिन में सोना 4000 रुपए और चांदी 3600 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।
बजट के अगले दिन, यानी आज 24 जुलाई को सोना 408 रुपए गिरकर 69,194 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3600 रुपए की गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 22 रुपए गिरकर 84,897 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी में 3600 रुपए की गिरावट थी।

More Stories
बांदा 13 जुलाई 26*1992, 2005 और 974 के आवासीय पट्टों की निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
मथुरा 13 जुलाई 26*थाना मगोर्रा पुलिस टीम जनपद मथुरा द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 192 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया ।*