नई दिल्ली24अप्रैल25फिलिस्तीन की प्रतिरोध समूह हमास को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने बड़ा झटका दिया है.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास को *‘कुत्तों की औलाद’* कहा है और समूह से हथियार छोड़ने और इजराइली बंधकों की रिहाई का आह्वान किया है. उन्होंने गाजा पट्टी पर हो रहे इजराइली नरसंहार को रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि बंधकों के वजह से इजराइल को गाजा पट्टी पर हमला करने का बहाना मिल गया है.
बुधवार को रामल्लाह से टेलीविजन पर दिए गए भाषण में अब्बास ने कहा, *“कुत्तों की औलादों, बंधकों को रिहा करो और इजराइल के जस्टिफिकेशन को बंद करो.”* वहीं इजराइल ने नरसंहार के आरोपों को खारिज करते हुए इस बात पर जोर दिया है कि वह गाजा में आत्मरक्षा के लिए युद्ध लड़ रहा है और उसका निशाना हमास है.

More Stories
लखनऊ22जुलाई26* वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के ‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 का आयोजन।
मुजफ्फरनगर22जुलाई26*पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*