August 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली23मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर राज्य की कुछ महत्वपूर्ण खबरें**

नई दिल्ली23मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर राज्य की कुछ महत्वपूर्ण खबरें**

नई दिल्ली23मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर राज्य की कुछ महत्वपूर्ण खबरें**

: फरीदाबाद

रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा

निर्माणाधीन ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बेसमेंट की खुदाई करते समय हुआ बड़ा हादसा

मिट्टी ढहने से चार मजदूर नीचे दबे

दो महिलाओं की मौत

दो गंभीर रूप से घायल
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: जगदीश सिंह झिंडा को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि एक गुट ने सरदार प्रकाश सिंह साहूवाला के नेतृत्व में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चुनाव न करवाने की बात सुनकर बहिर्गमन किया
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: *हिसार में मीटिंग के बीच भिड़े कांग्रेस MLA-भाजपा नेता:* भव्य बिश्नोई पर टिप्पणी से भड़का मामला, मंत्री पंवार ने कराया शांत, विधायक बैठक छोड़ निकले
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: *-राजकीय महाविद्यालय, उकलाना में सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू*

*नई शिक्षा नीति के तहत विषय चयन में हुए बदलाव*

उकलाना, 23 मई।
राजकीय महाविद्यालय, उकलाना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। यह जानकारी राजकीय महाविद्यालय उकलाना की एडमिशन कमेटी की कन्वीनर डॉ. तनुजा ने दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कुल 160 सीटें हैं। जिनके लिए विद्यार्थी 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और 10 जून तक अपने आवेदन में आवश्यक सुधार (एडिटिंग) भी कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां:

15 जून: आवेदन की कॉलेज स्तर पर वेरिफिकेशन और त्रुटियों का सुधार

16 जून: योग्य विद्यार्थियों की सूची प्रकाशित

18 जून: पहली मैरिट लिस्ट जारी

20-23 जून: पहली मैरिट लिस्ट के तहत फीस जमा करवाना

25 जून: दूसरी मैरिट लिस्ट

27 जून तक: दूसरी लिस्ट वाले विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे

1 जुलाई से: तीसरी फिजिकल काउंसलिंग शुरू

नई शिक्षा नीति के तहत विषय चयन में अहम बदलाव
डॉ. तनुजा ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को तीन मेजर विषय और एक माइनर विषय का चयन करना होगा।

तीन मेजर विषय विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय ही चुनने होंगे।

एक माइनर विषय महाविद्यालय स्तर पर उपलब्ध सीटों के आधार पर आवंटित किया जाएगा।

हिन्दी और अंग्रेज़ी अब विकल्प के रूप में उपलब्ध
इस नीति के तहत एक और बड़ा बदलाव यह हुआ है कि पहले की तरह हिन्दी व अंग्रेज़ी अनिवार्य नहीं होंगे। अब विद्यार्थी इनमें से कोई एक विषय मेजर के रूप में चुन सकते हैं, जिसे उन्हें तीन वर्षों तक अध्ययन करना होगा।

विद्यार्थियों और CSC संचालकों से अपील
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों से विशेष रूप से अपील की है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय विषय चयन में नई शिक्षा नीति के प्रावधानों का पूरी तरह से ध्यान रखें, ताकि छात्र-छात्राओं को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

डॉ. तनुजा ने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को अधिक लचीलापन और रुचि आधारित शिक्षा की सुविधा देती है, इसलिए फॉर्म भरते समय हर जानकारी को ध्यान से पढ़ें और समझदारी से विषयों का चयन करें।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता पर 7,000 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई के सीजेआई के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद अपने गृह राज्य महाराष्ट्र की पहली यात्रा के संबंध में प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अगुवाई वाली पीठ ने याचिका को खारिज करने से पहले कहा कि ऐसी याचिका कुछ और नहीं बल्कि “सस्ती लोकप्रियता” हासिल करने के लिए दायर की गई “प्रचार हित याचिका” है।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: जालंधर, पंजाब: DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने कहा, “ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है… हमारे संज्ञान में आया है कि फगवाड़ा CIA (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के इंचार्ज सीनियर SI बिश्मन साही, ASI जसविंदर सिंह, ASI निर्मल सिंह और हेड कांस्टेबल जगरूप सिंह ने कुछ दिन पहले एक ड्रग सप्लायर को पकड़ा था। उन्होंने उसे भागने में मदद की और उसके परिवार से 2.5 लाख रुपये की रिश्वत ली। हमने चारों पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अगर किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी… ”
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “…उनकी बात से स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी ने जो सवाल उठाए थे वे वाजिब थे। कुछ दिन पहले राहुल गांधी के सवाल को विदेश मंत्री ने खारिज कर दिया था… सीधे तौर पर कहा जाए तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के तथ्य को उन्हीं की पार्टी के लोग खारिज कर रहे हैं… यह लोग सदन का सत्र क्यों नहीं बुलाते हैं?… जिस समय वह(1991 का समझौता) समझौता हुआ, उस समय शांति का माहौल था… राहुल गांधी ने सही सवाल पूछे इसलिए वे(भाजपा) लोग बौखला गए हैं और राहुल गांधी की बात का खंडन करने के लिए एक के बाद एक नेताओं को तैनात किया जा रहा है। आप(भाजपा) मान लीजिए कि आपसे गलती हुई है…”
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे प्रिय मित्र एन चंद्रबाबू नायडू के साथ साउथ ब्लॉक में एक अद्भुत बैठक हुई। अपने राज्य के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।”
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव राधा स्वामी सत्संग में गई थी महिला!
#Corona_Virus #CoronavirusLockdown #coronavirus #coronavirusindia
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मेहसाणा और साबरकांठा की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धरोई बांध पर राज्य के पहले ‘धरोई एडवेंचर फेस्ट’ का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एडवेंचर जोन का उद्घाटन किया और स्पीडबोट की सवारी भी की। मुख्यमंत्री ने टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया और उसका दौरा किया।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू वित्त मंत्रालय पहुंचे।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दिल्ली पहुंचे।

मुख्यमंत्री 24 मई को नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक में शामिल होंगे।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर कहा, “…अच्छी बात है कि वे(राहुल गांधी) आ रहे हैं। वे लोगों से मिलेंगे और हमदर्दी जाहिर करेंगे। मैं तृणमूल कांग्रेस का आभार व्यक्त करता हूं कि सबसे पहले शुरुआत उन्होंने की। उनके 5 सदस्य यहां(जम्मू-कश्मीर) आए… उनका आना और लोगों की बात सुनना अच्छी बात है और हमें लगता है कि इस मुश्किल दौर में हमारे साथ कुछ लोग खड़े हैं।”
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: प्रेस नोट
हिसार पुलिस
23.05.2025

*महिला समर्पित पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध और उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक, आत्म रक्षा के बारे बताया।*
हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए सेफ सिटी कैंपेन के तहत पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस की महिला समर्पित पुलिस टीम महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। पुलिस टीम शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकार व सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रही है।
इसी कड़ी में आज महिला समर्पित पुलिस टीम ने शहीद लेफ्टिनेंट हवा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं व साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। जागरूकता अभियान में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं को जागरूक करते हुए मुख्य सिपाही किरण ने कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर सजग है। लेकिन जनता के सहयोग के बिना पुलिस के सभी प्रयास अधूरे है। क्योंकि जब तक समाज जागरूक नही होगा, पुलिस के सारे प्रयास व अभियान अधूरे है। इसलिए पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है, ताकि महिलाओं व लड़कियों को पता चल सके कि उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिये क्या करना है और किन चीजों से बचकर रहना है। छात्राएं देश का भविष्य है।
उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित करे। मोबाइल व इंटरनेट को अपनी कमजोरी न बनाकर इसे अपनी सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रयोग करें। अगर कोई अनजान व्यक्ति बार बार आपके पास फोन करके परेशान करे तो पुलिस या माता पिता को सूचना दे। आजकल साइबर क्राइम के भी मामले सामने आते है। इसलिए इंटरनेट व सोशल साइट्स का प्रयोग करते समय सावधान रहे। सोशल साइट्स पर अनजान लोगों से जुड़ने से बचे। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए और अपनी सुरक्षा करने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अगर बस में किसी छात्रा से छेड़छाड़, छींटाकशी या किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना बारे डायल 112 पर पुलिस को सूचित करें।
[5/23, 5:14 PM] +91 99969 07052: इनेलो नेता आदित्य देवीलाल ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हुड्डा पिता-पुत्र ने कभी पानी की लड़ाई में संघर्ष नहीं किया, बल्कि झूठ और धोखे की राजनीति की।

आदित्य देवीलाल ने कहा है कि इनेलो ने शुरू से पानी की लड़ाई लड़ी है और प्रदेश को उसका हक दिलाने में कामयाब रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि जनता अब हुड्डा पिता-पुत्र की असलियत जान चुकी है और नतीजे समय पर सामने होंगे।

Taza Khabar