नई दिल्ली18मार्च25*दिल्ली में फिर सताएगी गर्मी,37 डिग्री जाएगा तापमान, 20 कीमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं*
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब दिनभर की तेज धूप से तापमान बढ़ने के आसार हैं।दिल्ली में एकबार फिर गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने वाली है।मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई है।जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।यही नहीं 24 मार्च तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली रही,लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा के चलते अधिकतम तापमान में बहुत तेजी से बढ़ोतरी नहीं हुई। दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 89 से 50 फीसदी तक रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है,तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति ज्यादातर समय दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेगी।
मौसम के कारकों के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास बने रहने के आसार हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*