July 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली18जून25*कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा के पढ़े कसीदे महाभियोग के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली18जून25*कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा के पढ़े कसीदे महाभियोग के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली18जून25*कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा के पढ़े कसीदे महाभियोग के खिलाफ खोला मोर्चा, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप*

कॉन्ग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा को देश के बेहतरीन जजों में से एक बताया है। जस्टिस यशवंत वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जस्टिस यशवंत वर्मा पर केंद्र सरकार ने महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी शुरू कर दी है। इस पर कपिल सिब्बल ने सरकार पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।
कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला रही है। इसके पीछे सरकार का असली मकसद कॉलेजियम प्रणाली को खत्म करना है। इससे सरकार जजों की नियुक्तियों पर नियंत्रण करना चाहती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जस्टिस वर्मा और जस्टिस शेखर यादव के मामले में पक्षपात की कार्रवाई कर रही है। साथ ही कपिल सिब्बल, जो खुद एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्होंने यशवंत वर्मा की तारीफ करते हुए कहा, वह उन बेहतरीन न्यायाधीशों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कोर्ट में पहले तर्क दिए हैं।”
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर जले हुए नोटों की गड्डियाँ बरामद हुई थी। इसके बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

Taza Khabar