नई दिल्ली16अक्टूबर*अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई
आज अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल वेस्टर्न किंग , मीरा इनक्लेव केशोपुर मंडी नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई, बैठक में पिछली बैठक (कटनी मध्यप्रदेश) की कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही अनेक समाज के लिए उपयोगी प्रस्ताव पारित हुए, बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश पुरवार एडवोकेट द्वारा किया गया, बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, आडीटर श्री दिनेश चंद्र पोरवाल, अपूर्वा पत्रिका प्रबंध सम्पादक श्री हरिहर नाथ गुप्ता, सम्पादक श्री अनिल पुरवार जी, राष्ट्रीय मंत्री सर्वेश गुप्ता, श्री विमल गुप्ता,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिलीप पोरवाल, श्री सुधीर पोरवाल विभिन्न स्थानीय इकाइयों के सैकड़ों गणमान्य पदाधिकारी और सदस्यों ने सहभागिता निभाई, मीटिंग में समाज कल्याण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश पोरवाल जी (इटावा) को राष्ट्रीय संयोजक, तथा श्री श्याम पोरवाल (चार्टर्ड एकाउंटेंट दिल्ली) , श्री धर्मेन्द्र पोरवाल (अहमदाबाद गुजरात), श्रीमती रीता जयेश पुरवार (औरंगाबाद महाराष्ट्र), श्री अखिलेश पोरवाल (कानपुर उत्तर प्रदेश), श्री देवेश पोरवाल (गाजीपुर दिल्ली) को राष्ट्रीय सहसंयोजक समाज कल्याण प्रकोष्ठ नामित किये गए, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा द्वारा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के माध्यम से व समाजसेवियों के सहयोग से आर्थिक रूप कमजोर सामाजिक बच्चों एवं बंधुओं के लिए शिक्षा , स्वास्थ्य, प्रशासनिक तैयारी, जैसे अनेक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजक दिल्लीNCR प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम पोरवाल सी.ए. , गौरव गुप्ता कोषाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता, संरक्षक श्री रवींद्र गुप्ता उपाध्यक्ष श्री शिव जी पोरवाल सहित सभी पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद,
राजेश कुमार पुरवार
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा

More Stories
बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,
बाँदा-13मार्च 26*थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत*
हल्द्वानी 13 मार्च 26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया