🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*नई दिल्ली12जून25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 जून 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 14:30 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* मूल – 21:57 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* कौलव – 14:30 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शुभ – 14:03 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 20:34
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 14:05 से 15:49
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 14:30 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:57 तक , कर्नाटकी बेंदूर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , हितेश प्रकटोत्सव दिवस , श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस , श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस , रूस दिवस व विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वितीया 15:21 तक पश्चात् तृतीया शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*श्रेयो वै याचतः पार्थ*
*दानमाहुरयाचते ।*
*अर्हतमो वै धृतिमान्*
*कृपणादधृतात्मनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०
*अर्थात् 👉*
_भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_
🌹
*12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1817 – जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा (“ड्रेसीन” या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
1830 – फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1852 – ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1968 – यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1990 – सोवियत संघ के नेताओं ने रूस राज्य की संप्रभुता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1991 – रूस में रूसी संघ की संप्रभुता की घोषणा को स्वीकार किया गया।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 – आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 – दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 – प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2019 – गुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया।
2019 – भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण।
2020 – काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की टीम ने माटीगांव शिव मंदिर परिसर में खोदाई कराई , खोदाई में मिली गुप्तकालीन भवन की फर्श, दीवार व खंडित मूर्तियां।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के पहले आउटरीच सत्र में भाग लिया।
2022 – एनसीपीसीआर ने 12 से 20 जून के दौरान बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह शुरु किया।
2022 – 19वीं शांगरी-ला वार्ता दो साल बाद सिंगापुर में सम्पन्न हुई।
2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने थाईलैंड के राजा को पछाड़कर फ्रांस के लुई-चौदहवें के बाद इतिहास में दुनिया के दूसरे सबसे लंबे समय (70 वर्ष) तक राजगद्दी संभालने का रिकॉर्ड बनाया।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की संयुक्त समिति की पहली बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
2023 – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में लाला विस्थापन शिविर में मिलिशिया समूह ‘कोडेको’ द्वारा 23 बच्चों सहित कम से कम 46 लोगों की हत्या कर दी गई।
2023 – नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्वारा राज्य में नाइजर नदी में शादी के मेहमानों को ले जा रही नाव पलटने से 106 लोगों की मौत हो गई और 144 लोगों को बचा लिया गया।
2024 – कुवैत में दक्षिणी इलाके की एक इमारत में लगी आग में 42 की मौत हुई (10 से ज्यादा भारतीय बताए जा रहे) व 50 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2024 – चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM बने व पवन कल्याण डिप्टी CM बने। 52 साल के मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली व दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली।
*12 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1915 – सी के नागराज राव एक भारतीय लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 – ई. श्रीधरन – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 – पद्मिनि – हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935 – श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1947 – बंडारू दत्तात्रेय – भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक।
1949 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
1957 – गीतांजलि श्री – हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार।
1957 – नरेन्द्र सिंह तोमर – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ।
*12 जून को हुए निधन👉*
1972 – श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1981 – पी बी गजेंद्रगडकर भारत के पूर्व मुख्य सातवें न्यायाधीश थे।
1989 – निलोफर (राजकुमारी) – तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
1999 – जलागम वेंगल राव – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2000 – पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध ‘रॉक गार्डन’ के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2019 – उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई।
2020 – गुल्ज़ार देह्लवी के नाम से मशहूर पंडित आनंद मोहन ज़ुत्शी, उर्दु साहिती जगत के ऐक प्रमुख शायर थे।
2020 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मैट पूरे (90) का निधन।
2021 – गुजरात आरएसएस के दिग्गज अमृत काडीवाला का कोविड -19 जटिलताओं के बाद निधन हुआ।
2022 – भारत की लंबी दूरी के महान धावक और 2 बार के ओलंपियन हरि चंद (69) का निधन हुआ।
2023 – इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मंच , फिल्म और अभिनेता रिचर्ड ट्रीट विलियम्स जूनियर (71) का निधन हुआ।
2023 – कैमरुनियन राजनीतिज्ञ जॉन फ्रू एनडी (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखिका कैरोल हिगिंस क्लार्क (66) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और कार्यकारी जेरी एलन वेस्ट (86) का निधन हुआ।
*12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 हितेश प्रकटोत्सव दिवस।
🔅 श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस।
🔅 श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस।
🔅 रूस दिवस।
🔅 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
बंगाल13जून25* हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ श्री कालू राम जयपुरिया जी 🎉
हरिद्वार13जून25*हरिद्वार स्थिति देवपुरा चौराहे पर माँ लक्ष्मी भोजनालय पर भोजन का कुछ आनन्द ही अलग है।
नई दिल्ली13जून25*इजरायली रक्षा बल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने के लिए एक पूर्व-आक्रमणकारी, सटीक, संयुक्त आक्रमण शुरू किया।