नई दिल्ली10जनवरी2023*भाजपा महासचिवों की दिल्ली में अहम बैठक, 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर नजर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। यह बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर में 2 बजे तक चलेगी। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आगामी 16-17 जनवरी को प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, आज हो रही राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
आज की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक की जगह और अन्य इंतजामों पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसी खबर है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी का फोकस इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा। जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं। इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻

More Stories
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*