नई दिल्ली09नवम्बर24*कांग्रेस की जनहित योजनाओं को ‘फ्री की रेवड़ी’ कहकर देश को गुमराह किया।
जुलाई 2022 में, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की जनहित योजनाओं को ‘फ्री की रेवड़ी’ कहकर देश को गुमराह किया।
फिर भी वो कांग्रेस की गारंटियों पर ही अपनी पर्ची चिपका कर देश में और हर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं – और फिर कांग्रेस पर वादे पूरे न करने का मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं।
मोदी जी, हमारी चुनौती है, कर्नाटक आइए, घूम-घूम कर देखिए, पड़ताल कीजिए – हमने हर वादा पूरा किया है। कर्नाटक में कांग्रेस की योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों की तकदीर बदल दी है। तेलंगाना और हिमाचल में भी हमने वादे पूरे किए हैं।
और, अब महाराष्ट्र में भी INDIA अपनी 5 गारंटियों से बड़े बदलाव लाने जा रहा है:
✅ महालक्ष्मी : महिलाओं को ₹3,000/माह और फ़्री बस सेवा
✅ समानतेची हमी: जाति जनगणना और आरक्षण पर 50% की सीमा का अंत
✅ कुटुंब रक्षण: ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ़्त दवा
✅ कृषि समृद्धि : ₹3 लाख तक का कृषि क़र्ज़ माफ़, नियमित चुकाने पर ₹50,000 प्रोत्साहन
✅ युवकांना शब्द: बेरोज़गार युवाओं को ₹4,000/माह की मदद
इन योजनाओं से लोगों को भाजपा कृत महंगाई और बेरोज़गारी से लड़ने की ताकत मिलेगी – उनका जीवन स्तर सुधरेगा – अच्छी शिक्षा और पोषण तक उनकी पहुंच बढ़ेगी।
मैं ये इतने विश्वास से कह रहा हूं, क्योंकि यह आज़माया और परखा हुआ है। आज कर्नाटक में 1.21 करोड़ महिलाएं कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना से फायदा पा रही हैं।
INDIA की 5 गारंटी महाराष्ट्र के हर वर्ग को अन्याय के चक्रव्यूह से मुक्त कर स्वाभिमान से जीने का रास्ता देगी।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया