*नई दिल्ली09अप्रैल25: RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते होंगे लोन*
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश की आर्थिक स्थिति को सहारा देने और आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। अब रेपो रेट 6.25% से घटकर 6% हो गया है।
इस फैसले का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि बैंकों को सस्ते में कर्ज मिलने से लोन भी सस्ते होंगे और EMI का बोझ कम हो जाएगा। यह लगातार दूसरी बार है जब RBI ने रेपो रेट में कटौती की है।
*क्या है रेपो रेट?*
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को अल्पकालिक कर्ज देता है। जब रेपो रेट घटती है तो बैंक भी उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराते हैं। इससे बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ता है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे टैरिफ वॉर और बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच RBI का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More Stories
जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।
नई दिल्ली 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*