नई दिल्ली08मार्च*विधासभा चुनाव मतगणना में VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान की संख्या बढ़ाने की मांग
SC ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार किया
SC ने कहा वह मामले में मतगणना के बाद सुनवाई करेगा
SC ने कहा कि 10 मार्च को मतगणना होनी है, अंतिम समय में इसमें कोर्ट दखल नहीं देगा
[3/8, 15:33] +91 91619 16128: सिद्धार्थनाथ सिंह
भाजपा को इस प्रकार का एग्जिट पोल मिला है, लोगों ने जाति की राजनीति के ऊपर उठकर वोट की। जाति की राजनीति में स्थानीय पार्टियों को फायदा होता… कांग्रेस के बारे में क्या कहें, उनकी गिनती की कुछ सीटें थीं, वही बच जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी।
[3/8, 15:33] +91 91619 16128: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक साथ तीन हजार सफाई कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है। लखनऊ नगर निगम ने बजट में कटौती और आर्थिक संकट का हवाला देकर तीन हजार कर्मचारियों को घर बैठने का निर्देश दे दिया है। यह कर्मचारी लखनऊ के 110 वार्डों में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि पहले ही खस्ता हाल लखनऊ की सफाई व्यवस्था अब और बुरा असर पड़ सकता है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग वार्डों में पार्षद कर्मचारी बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जबकि यह फैसला उसके उल्ट आ गया है। वहीं दो महीने पहले भी निगम ने 1500 कर्मचारियों को निकाला था।लखनऊ नगर निगम के मुताबिक शासन ने वित्त आयोग के बजट में कटौती की है। इसके तहत कार्यदायी संस्थाओं के जरिए नियुक्त किए गए करीब 25 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया गया है। दूसरी तरह महात्मा गांधी वार्ड के पाषर्द अमित कुमार समेत अन्य वार्डों के पाषर्द भी सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे थे, जिससे शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था पटरी पर आ सके।
दो महीने से सफाई कर्मचारियों को हटाने का दौर जारी-
लखनऊ नगर निगम की आर्थिक हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। पहले यहां करीब 12 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कार्यदायी संस्थाओं के जरिए की गई थी। दो महीने पहले 1500 कर्मचारियों को निकाल दिया गया। अब तीन हजार सफाई कर्मचारियों को हटाने का नया निर्देश आ गया है। इससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ सकता है। साथ ही लखनऊ के सभी 110 वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त भी हो सकती है।
[3/8, 15:33] +91 91619 16128: ➽ शाहजहांपुर- सपा नेता विनय अग्रवाल की फैक्ट्री में छापेमारी
➽ नमकीन कारोबारी नेता विनय अग्रवाल के घर भी छापेमारी
[3/8, 15:33] +91 91619 16128: मोहाली ज़िला अदालत ने ड्रग्स मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ा दी है।
[3/8, 15:56] +91 91619 16128: Lucknow…
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की.
समाजवादी पार्टी ने आयोग को शिकायती पत्र भेजा.
मतगणना स्थल पर जैमर लगाए चुनाव आयोग- सपा.
समस्त जनपदों में मोबाइल जैमर लगाए आयोग- सपा.
नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र…
[3/8, 15:56] +91 91619 16128: कानपुर
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, तेज़ रफ़्तार कार- मिनी ट्रक में हुई टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान 4 लोगों की मौत,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर इलाके का मामला।
[3/8, 16:31] +91 91619 16128: सीतापुर…
सीतापुर की कोतवाली मिश्रिख में साइकिल चोरी के आरोपी की पुलिस पिटाई से मौत.
परिजनों ने लगाया आरोप,
एसपी ने दिए क्षेत्राधिकारी को जांच के आदेश…
[3/8, 16:31] +91 91619 16128: सपा सांसद आज़म खा को हाई कोर्ट से जमानत मिली
[3/8, 18:30] +91 91619 16128: दिनांक 08.03.2022 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा EVM स्ट्रांग रूम रमाबाई मैदान थाना क्षेत्र आशियाना का आकस्मिक निरीक्षण कर, EVM सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी मे लगे अधिकारी/ कर्मचारी गणों को EVM सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
[3/8, 18:30] +91 91619 16128: बिग ब्रेकिंग
जिलाधिकारी के निर्देश पर अंसल का आफिस सील।
सीलिंग के दौरान अंसल के कर्मचारियों ने की अभद्रता।
एस डी एम सदर को वहां उपस्थित ठेकेदार ने दिखाई रिवाल्वर, हुआ गिरफ्तार।
लगभग 100 करोड़ की देनदारी को लेकर हुई थी जारी नोटिस।
[3/8, 18:30] +91 91619 16128: सांसद संजय राऊत का बड़ा आरोप। राऊत ने कहा यूपी में ED का एक अधिकारी BJP का प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ा। इस ED के अधिकारी ने BJP के 50 प्रत्याशियों का चुनाव का खर्च उठाया।
*(बता दें कि राजेश्वर सिंह ED के वरिष्ठ अधिकारी थे। वे लखनऊ से BJP प्रत्याशी के रूप में इस बार चुनाव लड़े हैं।)*
[3/8, 19:26] +91 91619 16128: बरेली
सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की गाड़ी रोकी,बैलेट पेपर लेकर जा रही गाड़ी रोककर हंगामा,गाड़ी से 3 बक्शे बरामद होने पर किया हंगामा,FCI गोदाम मतगणना स्थल पर जमकर हंगामा,SDM, तहसीलदार, पुलिस फौर्स मौके पर मौजूद,सीबीगंज थाने के एफसीआई गोदाम का मामला.
[3/8, 19:26] +91 91619 16128: फ़र्रुखाबाद
धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे विहिप नेता,बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे-पुरुष मौके पर मिले ,ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का लगाया आरोप ,प्रलोभन देकर करा रहे थे ईसाई धर्म परिवर्तन। बड़ी तादाद में ईसाई धर्म की मिली भी पुस्तकें,इटावा-बरेली हाईवे रोड के पास का मामला।
[3/8, 19:26] +91 91619 16128: मीडिया सेल
कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
चतुर्थ तल, विकास भवन, जनपथ मार्केट, लखनऊ -226001
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक व निजी स्थानों से
अब तक कुल 1,40,51,364 प्रचार सामग्री हटायी गयी
अब तक 8,96,110 लाइसेन्सी शस्त्र कराये गये जमा, 2080 लाइसेन्स निरस्त
सीआरपीसी के तहत 33,01,600 लोग पाबन्द
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं
में 2190 एफआईआर दर्ज
अब तक लगभग 103.69 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद
अब तक 62.78 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 23,19,752 लीटर मदिरा एवं 48.61 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 17,967 किग्रा ड्रग्स जब्त
लखनऊ: दिनांक: 08 मार्च, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,40,51,364 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 1,06,16,280 एवं निजी स्थानों से 34,35,084 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6,99,453 पोस्टर के 45,25,416 बैनर के 35,21,322 तथा 18,70,089 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,90,946 पोस्टर के 15,10,912 बैनर के 9,89,470 तथा 6,43,756 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,96,110 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 631 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2080 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 33,01,600 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 2190 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 45 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 10,277 शस्त्र, 10,625 कारतूस, 232 विस्फोटक एवं 336 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 186 फैक्ट्रियों को अब तक सीज किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 103.69 करोड़ रूपये का कैश बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 62.78 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 23,19,752 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 48.61 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 17,967 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 40.71 करोड़ रुपये मूल्य की 429 किग्रा0 की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 94.10 करोड़ रूपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।
——————————
More Stories
हिमाचल01जुलाई25 के मंडी पर कहर बन टूटा अंबर, 15 से ज्यादा लोग लापता, 2 की मौत, कई घर बाढ़ में बहे*
अयोध्या01जुलाई25*24 घंटे में 20 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर।*
उत्तराखंड:01जुलाई25 काम परअस्पताल जा रही युवती को कार सवार ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत