🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली08अगस्त25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 अगस्त 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 14:14 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 14:29 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* वणिज – 14:14 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान – 28:08 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:46
*🌄सूर्यास्त-* 19:07
*🌙चन्द्रोदय-* 18:42
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 14:07 से 15:47
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण सुदी चतुर्दशी 14:14 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , सूण माण्डणा (भद्रा से पूर्व) , श्री सत्यनारायण व्रत , जरा जीवन्तिका पूजन , वरद लक्ष्मी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 14:13 से 25:49 तक , वक्री बुध पूर्व में उदय 28:52 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 14:28 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:28 तक , ऋषि तर्पण (अपराह्नकाले) , सांयकल हयग्रीवोत्पत्ति , कर्म निर्जरा व्रत (जैन) , षोडशकारण व्रत प्रारम्भ (जैन) , नारली पूर्णिमा , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री हयग्रीव जयंती (श्रावण पूर्णिमा अनुसार कल भी) , श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती , श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती , श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती , श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस व भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (83वाँ)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण सुदी पूर्णिमा 13:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , रक्षाबंधन पर्व , सूण माण्डणा आज भी , स्नान – दान – व्रतादि की श्रवण नक्षत्रयुता श्रावणी पूर्णिमा , श्रावण पूर्णिमा व्रत , नारली पूर्णिमा, जंध्याला पूर्णिमा।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*एतदर्थं कुलीनानां*
*नृपाः कुर्वन्ति सङ्ग्रहम्।*
*आदिमध्यावसानेषु*
*न त्यजन्ति च ते नृपम्॥*
*भावार्थ👉*
_कुलीन लोग आरम्भ से अन्त तक साथ नहीं छोड़ते । वे वास्तव में संगति का धर्म निभाते हैं । इसलिए राजा लोग कुलीन जनों का संग्रह विभिन्न सेवाओं व सहायताओं के लिए करते हैं, ताकि समय-समय पर सत्परामर्श मिल सके।_
🌹
*8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1509 – विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1605 – फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की।
1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1700 – डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
1771 – इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया।
1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया।
1788 – पहली बार 1614 के बाद से, फ्रांस के राजा लुई XVI मई 1789 में पहली बार सम्पदा-सामान्य बैठक बुलाई जाने के लिए सहमत हुए।
1839 – बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गई।
1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1876 – थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
1887 – अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया।
1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1919 – रावलपिंडी की संधि में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी टूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1950 – फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया।
1954 – फ़िलीपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशिया के संयुक्त सुरक्षा समझौते सीटो पर हस्ताक्षर हुए।
1956 – बेल्जियम के मेरीसिनेल्ले की खदान में आग लगने और विस्फोट से 26 श्रमिकों की मौत हुई।
1963 – इंग्लैंड के बकिंघमशायर शहर में ट्रेन डकैती हुई।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1973 – दक्षिण कोरियाई राजनीतिज्ञ किम डेए-जुंग को केसीआईए ने टोक्यो में अपहरण किया गया।
1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1988 – ईरान और इराक के बीच आठ वर्षों तक चले संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गई।
1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सददाम ने घोषणा की कि उसने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी।
1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।
2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2004 – जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2019 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने श्री नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) और श्री प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ अलंकरण प्रदान किए।
2019 – विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया ।
2019 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को मंजूरी दी।
2020 – श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में पदभार संभाला।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति और दर्शन समिति में, राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र- स्वच्छ भारत मिशन पर एक संवाद एवं अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया।
2021 – तोक्यो ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2022 – राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर मेले में भगदड़ से 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई , कई घायल।
2022 – राज्यसभा ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को विदाई दी।
2022 – इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।
2022 – भारतीय सेना ने हिम ड्रोन-ए-थॉन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
2022 – 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रान्ज मेडल* के साथ भारत ने किया कामनवेल्थ गेम्स 2022 का सुखद समापन।
2023 – न्यायमूर्ति तालापत्र ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के 33वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2023 – संसद ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा की मंजूरी के साथ पारित कर दिया।
2023 – राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक 2023 को संसद की मंजूरी मिली व विधेयक राज्यसभा में पारित हुआ।
2023 – केरल समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य बना।
2023 – भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग (जेटीएससी) की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2024 – जापान में भूकंप के तेज झटके, 7.1 की तीव्रता से हिली धरती।
2024 – भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
*8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1904 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1908 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका।
1915 – भीष्म साहनी, भारतीय लेखक।
1921 – वुलिमिरि रामालिंगस्वामी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।
1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म हुआ।
1941 – लता देसाई – गुजरात की एक डॉक्टर जिन्होंने 1980 में अपने पति डॉ. अनिल देसाई और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सोसाइटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर की स्थापना की।
1942 – पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर।
1948 – कपिल सिब्बल – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ।
1949 – प्रसन्न आचार्य – बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1952 – रामचंद्र सुधाकर राव – एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1955 – राजीव महर्षि भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष बने।
1975 – जन बार्ला – भारत के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री (2019) बने।
1994 – साइखोम मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी (ओलंपिक एथलीट)।
*8 अगस्त को हुए निधन👉*
1948 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड एश्ट्रोविस का निधन हुआ।
2000 – सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा एक वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – ग्लेन ट्रैविस कैंपबेल एक अमेरिकी गायक, गिटारवादक, गीतकार, टेलीविजन होस्ट औरु अभिनेता थे।
2020 – पूर्व कांग्रेस नेता और तेलंगाना से आठ बार सांसद रहे नंदी येलैया (85) का निधन हुआ।
2021 – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम (63) का लंबी बीमारी के बाद मुम्बई में निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश प्रोफ़ेशनल रोड रेसिंग साइकिल चालक
फेडरिको मार्टिन बहामोंटेस (95) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध कलाकार, क्यूरेटर और कला कार्यकर्ता लिब्बी न्यूमैन (100) का निधन हो गया हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार सिक्सटो रोड्रिग्ज़ (81) का निधन हुआ।
2023 – साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिद्दीकी (63) का निधन हुआ।
2023 – मलावी अर्थशास्त्री व वित्त मंत्री गुडाल गोंडवे (86) का निधन हुआ।
2024 – मैक्सिकन फुटबॉल मिडफील्डर जॉर्ज रोड्रिगेज (56) की इवांस सिंड्रोम से मृत्यु हुई।
2024 – अमेरिकी डू-वॉप गायक और गीतकार मौरिस विलियम्स (86) का निधन हुआ।
2024 – बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेब भट्टाचार्य (80) का निधन हुआ।
2024 – राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा (65) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
*8 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅श्री हयग्रीव जयंती (श्रावण पूर्णिमा अनुसार कल भी)।
🔅 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती।
🔅 श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती।
🔅 श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती।
🔅 श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस।
🔅 भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (83वाँ)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
लखनऊ08अगस्त25 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 11 बजे की बड़ी खबरें……………….
प्रयागराज08अगस्त25*राजस्व निरीक्षक ने मांगा दस दिन का समय:कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़िता दोबारा मुख्यमंत्री आवास पर देगी धरना*
उत्तराखंड08अगस्त25* मे क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हेतु चुनाव कार्यक्रम हुआ