March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

* नई दिल्ली01मई25 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.

* नई दिल्ली01मई25 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.

* नई दिल्ली01मई25 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.

➡लखनऊ-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुस्तक का किया विमोचन, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी का बयान, मुझे लगता है चुनौती नहीं तो जीवन का सार बेकार- CM, अवसर सबको मिलते हैं, कुछ बिखरते हैं, कुछ निखर जाते हैं-CM, राज्यपाल की जीवनी पर आधारित पुस्तक प्रेरणादायी- सीएम, महाकुंभ में उपराष्ट्रपति की उपस्थिति ने प्रेरणा दी थी- सीएम, ‘महाकुंभ सफल बनाने में आपका, पीएम का मार्गदर्शन मिला’

➡लखनऊ-जाति जनगणना के मुद्दे पर बोले मंत्री संजय निषाद, राहुल गांधी पहले से ही निष्क्रिय थे, ‘जनगणना को रोकने का काम कांग्रेस ने किया था’, ‘कांग्रेस से अच्छे अंग्रेज़ थे, 1931 में जनगणना कराई’, कांग्रेस ने 1951 में जनगणना को रोक दिया था, मैं PM मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, ‘देश को आज़ाद कराने वाली जातियां इधर-उधर घूम रहीं’, ‘सपा, बसपा के सहयोग से कांग्रेस की सरकार चलती रही’, इन पार्टियों ने सिर्फ लूटने का काम किया, ‘अब पता लगेगा इन पार्टियों ने किसका कितना हिस्सा खाया’

➡दिल्ली-केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP मुख्यालय में धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस वार्ता, कल एक बार फिर देश की जनता ने देखा- प्रधान, ‘पीएम ने सामाजिक न्याय के लिए बड़ा फैसला लिया’, 2021 में कोविड की वजह जनगणना नहीं हो पाई, हर वर्ग तक योजनाएं पहुंचाना हमारा उद्देश्य, कुछ लोग कह रहे सरकार उनकी सिस्टम हमारा, 51 में सरकार किसकी थी, सिस्टम किसका था?, कल जब निर्णय हुआ, कुछ लोग बौखला गए हैं, देश के आदिवासी, पिछड़ों के खिलाफ है कांग्रेस, लंबे समय तक हारने की वजह से ऐसी बयानबाजी, दूसरे के काम पर अपनी पीठ थपथपाने वाले हैं राहुल

➡हमीरपुर -DM, SP आवास सहित करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़ा का मामला, बेशकीमती जमीन के फर्जीवाड़ा में फंसे अधिकारी पर गिरी गाज, तत्कालीन SDM , तहसीलदार, नायब तहसीलदार पर दर्ज हुई थी FIR, लेखपाल सहित 13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर, एफआईआर में नामजद लेखपाल राजकिशोर किए गए निलंबित, डीएम के आदेश पर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित, अन्य आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने तेजी की जांच पड़ताल, शुकमा प्रसाद उप जिलाधिकारी सदर की तहरीर पर दर्ज की गई थी FIR, 58.14 एकड़ की भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी कर दिया था फायदा, फर्जीवाड़ा कर नजूल की जमीन की थी अधिकारियों ने विपक्षियों के नाम, मामले को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा बनाए हुए हैं नजर

➡बदायूं -शराब के ठेके के सामने नाले में शव मिलने से हड़कंप, कल शाम से घर से निकला था, परिजन कर रहे थे तलाश, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिसौली के बदायूं रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास का मामला

➡लखनऊ-मजदूर दिवस पर बसपा अध्यक्ष मायावती का पोस्ट, आज के युग में भी व्यवसायीकरण चरम पर, सरकारी स्तर पर भी व्यवसायीकरण चरम पर, श्रम, मजदूरों के महत्व को कम आंकने की परंपरा, ‘उस वर्ग का शोषण होने के बाद भी मजदूर दिवस प्रासंगिक’, ‘देश के करोड़ों श्रमिकों, मजदूरों को मजदूर दिवस की बधाई’, खासकर महिला समाज को मजदूर दिवस की बधाई, ‘मानवीय हक के लिए संघर्ष में सफलता की शुभकामनाएं’, सरकारें श्रमिक वर्ग के प्रति संवैधानिक दायित्व निभाएं

➡दिल्ली-जाति जनगणना पर धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस वार्ता, अखिलेश यादव पर बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ‘संसद में इसपर चर्चा करें, ये लोग कुछ भी कहते हैं’, अगर कुछ कहना है तो संसद में कहें, इनका निर्णय परिवार तक सीमित था, मोदी जी देश हित में निर्णय ले रहे हैं, ‘मूल बातों की समझ नहीं, ये लोग कुछ भी बोलते हैं’

➡लखनऊ-जाति जनगणना पर दानिश आजाद अंसारी का बयान, ‘कांग्रेस ने 1951 में जातिगत जनगणना का विरोध किया’, लंबे समय तक कांग्रेस का शासन काल रहा, लेकिन कभी भी जातिगत जनगणना नहीं कराई गई, मोदी सरकार ने ये ऐतिहासिक क़दम उठाया है, जल्द ही बहुत बड़े, ऐतिहासिक फ़ैसले देखने को मिलेंगे

➡दिल्ली-सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं, हमारे श्रमिक भाई-बहन देश की रीढ़ हैं, श्रमिक दिन रात अथक मेहनत करते हैं,, अपने खून-पसीने से देश को समृद्ध करते, ‘श्रमिकों के अधिकारों को मजबूती देने के संकल्प का दिवस’

➡लखनऊ-समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज आज, 11 बजे जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर प्रदर्शन, कैसरबाग स्थित जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे सपा कार्यकर्ता

➡लखनऊ-PM, BJP-RSS पर आपत्तिजनक पोस्ट, नोटिस जारी, लविवि के एक और असिस्टेंट प्रोफेसर को नोटिस, डॉ. सौरव बनर्जी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, बनर्जी को 5 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के आदेश, सोमवार को डॉ. माद्री काकोटी को नोटिस जारी हुआ था

➡लखनऊ-समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज आज , 12 बजे जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर प्रदर्शन, कैसरबाग स्थित जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन , सभी नगर, जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे सपा कार्यकर्ता

➡सिद्धार्थनगर-इंडो-नेपाल सीमा से सटे इलाक़ों में प्रशासन का एक्शन, 15 किमी के भीतर के क्षेत्र में अवैध कब्जों पर सख्ती , नौगढ़ तहसील के चुनमुनवा में राजस्व टीम की कार्रवाई, बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मकानों को ध्वस्त किया, दोनों मकान सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए थे, नौगढ़, ढेबरुआ तहसील क्षेत्रों में 625अवैध अतिक्रमण चिन्हित, पिछले 10 महीनों में कुल 120 जगहों पर अतिक्रमण को हटाया

➡गोरखपुर-एक ही घर में 3 लोगों की मौत से हड़कंप, मां की डांट से नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान, बेटे की हालत देख मां और बेटी ने भी खाया जहर, इलाज के दौरान मां और बेटी की भी हुई मौत, 18 वर्षीय मोहित, 14 साल की बहन, मां कौशल्या की मौत, युवक के पिता की मौत 10 साल पहले हो चुकी थी, मृतक मुंबई में मजदूरी करता था, कुछ दिन पहले घर आया था, दवाई नहीं लेने जाने पर मां ने बेटे को डांट दिया था, मां बेटी के दवा लेने जाने पर नाराज बेटे ने दी जान, हरपुर बुदहट क्षेत्र के कुचडेहरी गांव का मामला

➡ग्रेटर नोएडा -ग्रेनो प्राधिकरण के CEO रवी एनजी की पहल , पहल से ग्रेनो वेस्ट में आम लोगो को मिली राहत , अलग-जगह बनाए गए 4 FOB लोगों को दे रहे राहत , स्कूली बच्चों, आम लोगों को सड़क क्रॉस करने में राहत , बुजुर्गों, महिलाओं के लिए FOB में लिफ्ट का भी इंतज़ाम , पूरे एक्सटेंशन में 4 जगह बनाए गए हैं फुटओवर ब्रिज, एक्सटेंशन में बाला जी मीडिया सॉल्यूशन ने बनाए FOB , एक मूर्ति,सुपरटेक इकोविलेज,चार मूर्ति के पास बने FOB, साथ ही यथार्थ अस्पताल के भी पास बनाया गया है FOB , हादसों, परेशानियों को देखते हुए CEO के आदेश पर बने FOB

➡लखनऊ-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम ने किया स्वागत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी मौजद रहे, पुष्प गुच्छ देकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया

➡दिल्ली-जाति जनगणना पर चिराग पासवान की प्रेस वार्ता, NDA की सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया- चिराग, ‘ये फैसला मुझे अपने पिता जी की याद दिलाता है’, पिताजी राजनीति में इसी विचार से आए थे, ‘लोहिया जी के विचारों को लेकर राजनीति में आए थे’, दशकों से इसपर राजनीति होती रही है, इसको राजनीति का मुद्दा बना के रख दिया था

➡जालौन-मौरंग खनन माफियाओं का सेफ जोन बना जालौन, चिरपुरा खंड संख्या 2 में नदी की जलधारा में खनन, मौरंग खनन माफिया ने नदी की जलधारा को रोका, खनन अधिकारी से लेकर प्रशासन तक मूकदर्शक बना, विनोद श्रीवास्तव,रंजीत प्रताप को प्रशासन का संरक्षण, NGT के नियमों की जालौन में उड़ाई जा रही धज्जियां, हैवीवेट पोकलैंड मशीनों से रात-दिन अवैध खनन जारी, कालपी क्षेत्र के चिरपुरा खंड संख्या 2 में अवैध खनन

➡लखनऊ-लोहिया अस्पताल से हटाए गए 240 गार्डों ने किया प्रदर्शन, गार्डों को दिया था 1 हफ्ते में समायोजित करने का आश्वासन, हफ्ता बीत जाने के बाद सभी गार्ड पहुंचे प्रशासनिक भवन, प्रशासनिक भवन के सामने से सभी गार्डों को खदेड़ा गया, लोहिया अस्पताल के गेट नंबर 3 पर चल रहा जोरदार प्रदर्शन

➡अलीगढ़ -करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग की, शेखर सिंह चौहान ने UP की सम्पूर्ण कार्यकारिणी की भंग, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहन को किया गया पदमुक्त, अनुशासनहीनता में प्रदेश अध्यक्ष के पद से किया मुक्त, ज्ञानेंद्र के नेतृत्व में काम कर रहे पदाधिकारी भी पदमुक्त, 16 अप्रैल को हुई कार्रवाई, ज्ञानेंद्र पद पर ही दे रहे परिचय, पदमुक्त होने के बाद भी हमले की जिम्मेदारी ली थी, रामजीलाल के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी ली थी

➡दिल्ली-कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर आज गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात, दोपहर 1.30 बजे गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बिहार चुनाव को लेकर गृहमंत्री से मिलेंगे ओपी राजभर

➡नोएडा -सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, करणी सेना और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन, सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस बल किया गया तैनात, ACP प्रथम मौके पर रहे मौजूद, सेक्टर 19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

➡मुंबई-WAVES समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, पीएम मोदी ने WAVES-2025 का उद्घाटन किया, भारत की हर गली में एक कहानी है- पीएम मोदी, विकसित भारत की हमारी यात्रा अभी शुरू हुई है- PM, WAVES सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि लहर है- पीएम, ‘आज 100 से अधिक देशों के आर्टिस्ट, इनोवेटर्स आए हैं’, ‘इनवेस्टर्स, पॉलिसी मेकर्स एक ही छत के नीचे एकत्र हुए’, ग्लोबल टैलेंट के ग्लोबल सिस्टम की नींव रखी जा रही है-PM, WAVES प्लेटफॉर्म दुनिया भर के आर्टिस्ट, क्रिएटर के लिए-PM, जहां हर कलाकार, युवा क्रिएटिव वर्ल्ड से जुड़ेगा- पीएम मोदी, दुनियाभर में भारतीय सिनेमा की गूंज- प्रधानमंत्री मोदी, आने वाले सालों में WAVES नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा- पीएम, हमें सबके मन को जीतना है, यही समय है, सही समय है-PM, भारत के कोने-कोने में टैलेंट मौजूद है- प्रधानमंत्री मोदी, भारत फैशन, म्यूजिक का बड़ा हब बन रहा है- पीएम मोदी, सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है- प्रधानमंत्री मोदी
———————————————————————————-

Taza Khabar