March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-विदेश और राज्यों की प्रमुख खबरें

नई दिल्ली 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-विदेश और राज्यों की प्रमुख खबरें

नई दिल्ली 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-विदेश और राज्यों की प्रमुख खबरें

● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दौरे पर, दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होंगी

● केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर, नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी में होंगे शामिल

● लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर, तिरुवनंतपुरम में आईटी पेशेवरों से संवाद

● राहुल गांधी बोले फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, केरल में छात्रों से बातचीत

● दिल्ली मेट्रो के विस्तार को पीएम मोदी 8 मार्च को करीब 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं

● बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं, बेटे निशांत 8 मार्च को जेडीयू जॉइन करेंगे

● भारतीय तेल कंपनियों की अपील पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं, देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता

● इंडियन ऑयल ने कहा पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार, आपूर्ति और वितरण सामान्य

● ईरान युद्ध के असर से एलपीजी की किल्लत की आशंका, तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

● महाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी घोषणा, देवेंद्र फडणवीस ने दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया

● भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर 728.494 अरब डॉलर पर पहुंचा, एक सप्ताह में 4.885 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

● ईरान-अमेरिका तनाव के बीच देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा, नई दरें आज से लागू

● जंग का असर पड़ोसी देशों पर भी, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321 रुपये प्रति लीटर पहुंची

● अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले ईरान बिना शर्त सरेंडर करे तभी समझौता संभव

● ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सोशल मीडिया हैंडल से चेतावनी, कहा इजरायल ने बड़ी गलती की है परिणाम भुगतने होंगे

● ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतें और बेरोजगारी दर बढ़ने का असर

● दावा रूस ईरान की मदद कर रहा, अमेरिकी ठिकानों की खुफिया जानकारी साझा करने की खबर

● पश्चिम एशिया में जंग का असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर, भारत की ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार पर पड़ सकता है प्रभाव

● नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आगे, बालेन शाह की पार्टी कई सीटों पर बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर

Taza Khabar