नई दिल्ली 6 फरवरी 26 * पत्रकारों ने पेंशन व कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर सांसद से की मुलाकात। ..
नई दिल्ली। पत्रकारों के लिए पेंशन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और रेल यात्रा किराए में पूर्व की भांति रियायत पुनः लागू करने की मांग को लेकर संघर्षरत मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीयमंत्री,लोक सभा सांसद श्री अरविंद सावंत से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र गुप्ता, रजनीकांत तिवारी, विनोद तकियावाला, अमित कुमार और सुशील देव शामिल थे। समिति के सदस्यों ने सांसद को अवगत कराया कि पत्रकारों की पेंशन और अन्य सुविधाओं का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण है। ज्ञात हो कि श्री सावंत पहले भी लोकसभा में उठा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से मिला जवाब संतोषजनक नहीं रहा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि देश के लगभग 18 राज्यों में पत्रकारों को पेंशन और अन्य कल्याणकारी सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पत्रकार अब भी इससे वंचित हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उम्रदराज और वरिष्ठ पत्रकार आर्थिक तंगी के कारण लगातार कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं। बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के चलते वे वैकल्पिक रोजगार भी नहीं कर पाते, ऐसे में उनकी सामाजिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है। समिति ने सांसद से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं। इस पर श्री सावंत ने आश्वासन दिया कि वे पत्रकारों की समस्याओं को शीघ्र ही संसद में उठाकर सरकार को जमीनी स्थिति से अवगत कराएंगे।

More Stories
लखनऊ ८ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
रियासी कटरा ८ फ़रवरी २६*वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को अब मिलेगा 10 लाख का बीमा फ्री,
कौशाम्बी ८ फरवरी २६*ठेकेदार ने मार मारकर मजदूर का तोड़ा हाथ मुकदमा दर्ज*