नई दिल्ली 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
`NEWS HEADLINES`
❣️TOP 17 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*26/03/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* आज दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन के मुहूर्तः पहला-सुबह 06:16 से 07:48 तक, दूसरा सुबह 10:56 से दोपहर 02:01 तक तथा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:52 बजे तक।
*2.* PM मोदी का जलवा बरकरार! 68% की अप्रूवल रेटिंग के साथ ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, 39% रेटिंग के साथ ट्रंप काफी पीछे।
*3.* बदली रणनीति! 28 मार्च को TMC तथा ममता सरकार के खिलाफ अभियोगों की झड़ी वाली ‘चार्जशीट’ पेश करेंगे अमित शाह, कुछ दिनों बाद जारी होगा BJP का ‘संकल्प पत्र’।
*4.* आज और कल दोनों दिन रामनवमीः चुनावी माहौल में शोभायात्रा की धूम, पूरे राज्य में 3000 तथा कोलकाता में 1000 पुलिस बल की तैनाती, हावड़ा-चन्दननगर तथा ईस्लामपुर पर विशेष नजर।
*5.* बेलेघाटा में TMC के कुणाल घोष के खिलाफ अर्चना मजूमदार हो सकती प्रार्थी, घोषित पार्थ चौधरी के नाम का BJP कर्मी ही कर रहे व्यापक विरोध।
*6.* EC: पूर्व मेदिनीपुर के DM समेत उत्तर 24 परगना, अलीपुरद्वार, पूर्व बर्दवान, झाड़ग्राम, बांकुड़ा के 6 IAS अधिकारियों का तबादला।
*7.* पानीहाटी से BJP प्रार्थी घोषित होते ही RGKar पीड़िता की माँ के निशाने पर ममता बनर्जी, बोलीं-महिला CM लड़कियों के रात में बाहर निकले पर आपत्ति जताती हैं, नारी सुरक्षा सुनिश्चित करना मकसद।
*8.* झाडग्राम में अभिषेक की जनसभा के पूर्व ही जंगलमहल में करीब 300 परिवार TMC छोड़ BJP में शामिल।
*9.* कश्मीर के रघुनाथ मंदिर में 37 साल बाद लौटी रौनक, रामनवमी से पहले गूंजे वैदिक मंत्र; 1990 में आतंकियों ने किया था तबाह।
*10.*’फांसी चढ़ा दीजिए, कमजोर लोगों को चढ़ा ही रहे हैं’, संसद में स्पीकर से जया बच्चन की तीखी नोकझोंक।
*11.* टाटानगर-पटना वंदे भारत: यात्री के दही में मिले कीड़े, रेलवे ने ठेकेदार पर ठोका 50 लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द।
*12.* ऐसा मत करो’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से पिता की दरख्वास्त, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का किया बचाव, गलत तरह से छूने के लगाए हैं आरोप।
*13.* महाराष्ट्र में मनरेगा स्कीम में घोर लापरवाही बरती गई, कैग रिपोर्ट में खुलासा।
*14.* महादेव एप केस: दुबई के बुर्ज खलीफा के फ्लैट्स सहित ₹1700 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच, छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता-नौकरशाह हैं जांच के दायरे में।
*15.* तबाही मचाने को तैयार हैं ट्रंप’, अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराने पर व्हाइट हाउस की ईरान को चेतावनी।
*16.* ईरान युद्ध से झुलसने लगी दुनिया, फिलीपींस ने लागू की एनर्जी एमरजेंसी, कई और देशों का भी बुरा हाल।
*17.* शेयर बाजार में फर्जी एप्स पर SEBI का एक्शन: निवेशकों की सुरक्षा के लिए गूगल के साथ वेरिफाइड बैज लॉन्च।
*००००००००००००००००००००००००००*
[26/03, 07:10] +91 87380 48060: *सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡लखनऊ- विभूतिखंड में थार कार डिवाइडर से टकराई, समिट बिल्डिंग के सामने हुआ हादसा, टक्कर के बाद चालक मौके से गायब, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, हादसे से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
➡लखनऊ- अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भीड़, बाइक-कारों की लंबी कतारें लगीं, पेट्रोल खत्म होने की खबर से लोग परेशान, देर रात पंपों पर बढ़ी अचानक भीड़, कर्मचारियों ने कमी की बात से किया इनकार
➡लखनऊ- KD सिंह मेट्रो स्टेशन पर लीक हुआ वाटर पाइप, अग्निशमन का वाटर पाइप लीक, मचा हड़कंप, वाटर पाइप लीक से सड़क पर बहने लगा पानी, मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, मौके पर तैनात गार्ड संजय यादव ने दी सूचना, तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही, मेट्रो प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल
➡लखनऊ- इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास हादसा, तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला, सड़क किनारे सो रहे मजदूर को कुचला, मौके पर ही मजदूर की दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
➡लखनऊ- संदिग्ध परिस्थितियों में लूट की वारदात, सेल्समैन पर चाकू से हमला कर लूटपाट, 10 लाख रुपये कलेक्शन लेकर जा रहा था, रास्ते में 5-6 बदमाशों ने घेरकर किया हमला, चाकू मारकर बदमाशों ने रुपये लूटे, लखनऊ के मदेगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡आगरा- 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या, घर में रहने वाले किरायेदार सुनील पर आरोप, शव आटा रखने के कनस्तर में मिला, घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची, आरोपी परिजनों संग करता रहा खोजबीन, थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने भी गया, घर की पहली मंजिल पर मिला शव, घटना के बाद परिजनों का हंगामा, डीसीपी सिटी ने लोगों को शांत कराया, आरोपी की तलाश में 10 टीमें गठित, ताजगंज क्षेत्र के नीतिबाग चौकी का मामला
➡बुलंदशहर- जीजा ने साली की चाकू मारकर की हत्या, साली नाजिमा की मौके पर मौत, घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी से झगड़े के बाद भड़का आरोपी, बीच-बचाव में आए अफजाल पर भी हमला, अफजाल गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली- कामर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का मामला, दुकानों, होटलों में घरेलू सिलेंडरों हो रहा इस्तेमाल, नियमों को दरकिनार कर जल रहे घरेलू सिलेंडर, प्रशासन से कार्रवाई और जांच की उठी मांग, घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल
➡झांसी- नई बनी डामर सड़क उखाड़ी गई, 23 मार्च को PWD ने कराया था डामरीकरण, 24 मार्च को दबंगों ने फावड़े से सड़क काटी, सड़क काटने का वीडियो हुआ वायरल, मोहल्ले वालों के विरोध पर काम रुका, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- पत्नी ने पति को बीच सड़क पर पिटवाया, छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पति को पिटवाया, भीड़ ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, युवक खुद को पत्नी का पति बताता रहा, पति-पत्नी के बीच कोर्ट में चल रहा विवाद, कोर्ट से लौटते समय सलमान पर हमला, पत्नी समेत 7 नामजद आरोपियों पर केस, हापुड़ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
➡कानपुर- चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, देखते ही देखते ट्रक बना आग का गोला, ड्राइवर समेत 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, जाजमऊ क्षेत्र के जाजमऊ फ्लाईओवर की घटना
➡बहराइच- पेट्रोल खत्म होने की अफवाह आग की तरह फैली, पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल लेने को लेकर उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी के चलते कई पेट्रोल पंप किए बंद, अधिकारियों ने अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की
➡गाजियाबाद- डबल मर्डर का आरोपी राशिद घायल, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में राशिद हुआ घायल, अवैध संबंध के शक में की थी हत्या, पत्नी, प्रेमी फहीम को मारी थी गोली, दोनों की मौके पर हुई थी मौत
➡हापुड़- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡संभल- ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, चार घायल, थाना बनियाठेर क्षेत्र का मामला
➡गोरखपुर- सीएम का गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन, आज सीएम योगी करेंगे पूजा अर्चना, गौ-सेवा, सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, गीडा में बने आईटी पार्क का करेंगे लोकार्पण, साढ़े 3 एकड क्षेत्रफल में बना है आईटी पार्क, 20 करोड़ की लागत से बना है IT पार्क
➡प्रयागराज- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, आशुतोष ब्रह्मचारी आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे SLP, SLP में निष्पक्ष सुनवाई और सत्य सामने लाने की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने एसएलपी दाखिल करने की पुष्टि की
————————————————————————————

More Stories
26 मार्च 2026*आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए- सनोज मिश्रा
नई दिल्ली *26 मार्च 2026 , बृहस्पतिवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 26 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*