April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २ अप्रैल 26*UP आवास विकास के बॉस आज SC के कटघरे में!

नई दिल्ली 2 अप्रैल 26*आरबीआई जल्दी ही भारत में एक नया नियम शुरू करने जा रहा

नई दिल्ली 2 अप्रैल 26*आरबीआई जल्दी ही भारत में एक नया नियम शुरू करने जा रहा

आरबीआई जल्दी ही भारत में एक नया नियम शुरू करने जा रहा है। अब आप अपना बैंक अकाउंट नंबर भी दूसरे बैंक में पोर्ट करवा सकेंगे बिल्कुल सिम की तरह। जिसमें आपकी डिटेल बिल्कुल वही रहेगी लेकिन आपका बैंक बदल जाएगा। आरबीआई के इस नियम से बैंकों के ऊपर दबाव बढ़ जाएगा और वह अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने लगेंगे और मनमर्जी के चार्ज लगाने से भी रोक लगेगी और उस अकाउंट में अगर आपका कोई EMI,SIP या ऑटो बिल पेमेंट चल रहा है तो पोर्ट के साथ वह भी अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। आरबीआई के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह फैसला जल्द से जल्द भारत में लागू होना चाहिए। क्योंकि पिछले कुछ सालों से बैंकों ने भी लूट मचा रखी है। हर तरफ से ग्राहकों से वसूली की जा रही है। लेकिन इस नियम के बाद ग्राहक अपने पुराने अकाउंट नंबर के साथ अपनी मर्जी से बैंक चुन पाएंगे।