March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 19नवम्बर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली 19नवम्बर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली 19नवम्बर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 नवम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 09:45 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 07:59 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* शकुन – 09:45 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* सौभाग्य – 08:59 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:46
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 28:14 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:06 से 13:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी चतुर्दशी 09:45 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , श्राद्धादि की पितृकार्य अमावस्या (पंचांगभेद से कल भी) , गौरीतपो व्रत , महाव्रतारम्भ , देविका स्नान , सूर्य अनुराधा नक्षत्र में 20:55 पर , मंगल ज्येष्ठा में 19:29 पर , मेला पुरमण्डल (जम्मू-कश्मीर) , रानी लक्ष्मीबाई जयन्ती , श्रीमती इंदिरा गांधी जयन्ती (राष्ट्रीय एकीकरण दिवस) , श्री दारासिंह जयन्ती , विश्व शौचालय दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस , वैगन त्रासदी (वैगन हत्याकांड , दिनांक में मतभेद) , विश्व नागरिक दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर) , कौमी एकता सप्ताह / राष्ट्रीय एकता सप्ताह (19 से 25 नवम्बर) व विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस / World Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) Day 2024 (3rd Wednesday of November)।_*
*🔅 कल गुरुवार को 👉🏻 मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 12:18 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यत्पुण्यं सर्वयज्ञेषु*
*दीक्षया च लभेन्नर :।*
*तत्पुण्यं लभते सद्यो*
*गोभ्यो दत्वा तृणानि च।।*
*अर्थात्👉🏻*
_सारे यज्ञ करने में जो पुण्य है, और सारे तीर्थ नहाने का जो फल मिलता है, वह फल गौ माता को चारा डालने से सहज ही प्राप्त हो जाता है।_
🌹

*19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1809 – ओकाना की लड़ाई में स्पेनिश सेना कमजोर पड़ गयी और फ्रांसीसी सेना द्वारा स्पेनिश सेना के 4000 सैनिक मारे गए और अन्य घायल हो गए।
1816 – वारसॉ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1822 – चिली में वालपराइसो के निकट भूकंप से लगभग 200 लोगो की मृत्यु हुई, यह एक सुनामी का कारण बनता है और तटीय क्षेत्र को बढ़ाता है।
1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
1893 – पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किया गया।
1895 – फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
1910 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री असक्विथ ने ब्रिटिश संसद के लिए अभियान चलाया।
1912 – प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बिया की सेना ने बीतोला पर कब्जा कर मेसिडोनिया के आट्टोमन शासन का अंत किया।
1926 – पैरामाउंट थियेटर न्यूयॉर्क शहर में खोला गया।

1932 – भारतीय स्वतंत्रता पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में खोला गया।
1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1940 – बर्मिंघम पर एक जर्मन बमबारी में करीब 900 लोग मारे गए।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1977 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
1985 – दुनिया की दो महाशक्तियों – पूर्व सोवियत संघ और अमरीका के बीच स्वीट्ज़रलैंड में शिख़र वार्ता की शुरुआत हुई थी।
1986 – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1990 – नैटो और वार्सा संधि के सदस्य देशों के नेताओं ने पेरिस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करके पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों के बीच शीत युद्ध का अंत कर दिया।
1994 – भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1998 – भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके।
1998 – कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरतनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का ‘वूमेन आफ़ दी इयर’ पुरस्कार के लिए चुना।
2000 – पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा हुई।
2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006 – भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007 – अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008 – संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।
2019 – IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2019 में भारत को 59वां स्थान मिला।
2019 – ततैया की खोजी गई नई प्रजाति, जिसका इदरिस एल्बा नाम रखा गया।
2019 – हिन्‍दी को ओलम्पिक की आधिकारिक भाषा बनने पर केंद्रीय खेलमंत्री ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।
2019 – राज्यसभा मे जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक पारित हो गया ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भारत-लग्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में टेक्‍नोलॉजी शिखर सम्‍मेलन का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।
2021 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 नए विवादित कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया।
2021 – प्रधानमंत्री ने राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में आयोजित भारतीय नौसेना को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट ‘शक्ति’ सौंपी।
2022 – सबरीमाला जा रही आंध्र के तीर्थयात्रियों की बस पथनमथिट्टा जिले के लाहा में पलटने से 20 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम्’ का उद्घाटन किया।
2023 – ब्राज़ील ने मिनस गेरैस राज्य के अराकुआई में अपना अब तक का उच्चतम तापमान – 44.8C (112.6F) दर्ज किया।
2023 – दक्षिणपंथी राजनेता जेवियर माइली अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – आईसीसी पुरुष क्रिकेट वनडे विश्व कप , नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद भारत : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया (42 गेंद शेष रहते) , ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वर्ल्डकप , प्लेयर ऑफ द मैच: ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) , विराट कोहली मैन ऑफ द टूर्नामेंट , मोहम्मद शमी (भारत) को गोल्डन बॉल 24 विकेट लेकर ।
2024 – यूक्रेन ने पहली बार अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों को रूस पर दागा।

*19 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1828 – रानी लक्ष्मीबाई – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी (1835 का भी वर्णन मिलता है जी कन्फर्म कर लें)।
1838 – समाज सुधारक केशव चंद्र सेन – प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक व ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक थे का कलकत्ता में जन्म हुआ।
1875 – रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर – जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे।
1917 – देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ, उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था।
1918 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1923 – सलिल चौधरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
1924 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1928 – दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1951 – ज़ीनत अमान, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1961 – विवेकानंदन (विवेक) – एक भारतीय फिल्म अभिनेता, हास्य अभिनेता, टेलीविजन व्यक्तित्व व पार्श्व गायक।
1975 -सुष्मिता सेन- भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री।

*19 नवंबर को हुए निधन👉*

1828 – आस्ट्रिया के प्रसिद्ध संगीतकार फ़ैंज़ शूबर्ट का निधन हुआ।
1980 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1988 – मिर्जा हमीदुल्ला बेग भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश।
2002 – आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।
2008 – रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।
2010 – आरके बीजापुरे (पंडित रामभाऊ बीजापुरे) हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा में एक भारतीय हारमोनियम वादक।
2013 – फ्रेड्रिक सैंगर – एक इंग्लिश जैवरसायनज्ञ थे।
2015 – राम कृष्ण त्रिवेदी – पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
2020 – दिगम्बर हांसदा – संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।
2021 – नार्वेजियन गायक हैंक वॉन हेल (46) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डॉन कोजिस (82) का निधन हुआ।
2022 – इतालवी संगीतकार, कोरल निर्देशक और शिक्षक फ़ोस्टो राज़ी (90) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी गिटार वादक और गायक डैनी काल्ब (80) का निधन हुआ।
2023 – अफ्रीकी रग्बी यूनियन प्लेयर हान्नेस स्ट्राइडम (58) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश अभिनेता जोस एकलैंड (95) का निधन हुआ।
2023 – संयुक्त राज्य अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला (39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पत्नी के रूप में कार्य किया) रोज़ालिन कार्टर (96) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंड रग्बी लीग सेंटर रॉय क्रिश्चियन (81) का निधन हुआ।

*19 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला पुरमण्डल (जम्मू-कश्मीर)।
🔅 रानी लक्ष्मीबाई जयन्ती।
🔅 श्रीमती इंदिरा गांधी जयन्ती (राष्ट्रीय एकीकरण दिवस)।
🔅 श्री दारासिंह जयन्ती।
🔅 विश्व शौचालय दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस।
🔅 वैगन त्रासदी ( वैगन हत्याकांड , दिनांक में मतभेद)।
🔅 विश्व नागरिक दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर)।
🔅 कौमी एकता सप्ताह / राष्ट्रीय एकता सप्ताह (19 से 25 नवम्बर)।
🔅 विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस / World Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) Day 2024 (3rd Wednesday of November)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

 

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜