October 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 17अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली 17अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली 17अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 अक्टूबर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 11:14 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 13:58 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* बालव – 11:14 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शुक्ल – 25:48 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:22
*🌄सूर्यास्त-* 17:49
*🌙चन्द्रोदय-* 27:23
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:06
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी एकादशी 11:14 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गोवत्सद्वादशी (प्रदोष व्यापिनी द्वादशी में) , बीछ बारस , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:58 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:58 से सूर्योदय तक , सूर्य की तुला संक्रान्ति 13:45 पर (विशेष पुण्यकाल 09:46 से सूर्यास्त तक , सामान्य 07:21 से , दीप – तिल – गौ – रसादि दान , गोदावरी स्नान) , मंगल पश्चिम में अस्त , शुक्र हस्त नक्षत्र में 12:19 पर , कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ , आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन) , श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।_*
*_🔅कल शनिवार को👉 कार्तिक बदी द्वादशी 12:20 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , शनि प्रदोष व्रत , धन त्रयोदशी / धनतेरस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पंचैव पूजयन् लोके*
*यश: प्राप्नोति केवलं ।*
*देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च*
*भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥*
*भावार्थ 👉*
_देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।_
🌹

*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1797 – कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।
1801 – बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।
1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।
1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
1888 – वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1919 – आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।
1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।
1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।
1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

 

1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।
1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2003 – ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2003 – पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार।
2003 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची।
2004 – गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
2019 – नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।
2020 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए ।
2020 – उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।
2020 – भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।
2020 – न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
2020 – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।
2021 – रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया व किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।
2022 – रूस में एक बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान क्रैश होने से 4 की मौत , 19 घायल व 6 लापता हुए।
2022 – रूस में कल एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोगों की मृत्यु हुई।
2023 – तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 18 की मौत, कई घायल हुए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने 69वें फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान को दादा साहेब फ़ाल्के पुरस्कार और आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का पुरस्कार दिए।
2024 – इज़राइल ने दावा किया कि उसने हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया।
2024 – श्री नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली , 13 मंत्री बनाए।

*17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।
1877 – सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।
1892 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।
1927 – ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं।
1929 – चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1931 – एस सी जमीर – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1932 – राजीव तारानाथ – भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।
1936 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1955 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।
1973 – भगवंत सिंह मान – कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।
2001 – टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।

*17 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1890 – सूफी संत लालन फकीर।
1906 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।
1998 – लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस – असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। –
2019 – क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।
2022 – यूके (विरागो प्रेस) में कार्यरत ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक कारमेन कैलिल का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – बेल्जियम के मैराथन धावक ऑरेले वांडेन्ड्रिस्शे का 91 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – अमेरिकी जैज़ पियानोवादक कार्ला ब्ले (87) का निधन हुआ।
2024 – मित्ज़ी गेन्नोर [फ्रांसेस्का वॉन गेरबर], अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी (93) का निधन हुआ।

*17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ।
🌟 आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन)।
🌟 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस।
🌟 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस।
🌟 विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस।
🌟 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

 

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Taza Khabar