नई दिल्ली 16 फ़रवरी 26*सभी विभागों मे निकली सरकारी नौकरियां
[16/02, 18:22] +91 98203 71177: *_RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई_*
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं पास बड़ा मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से असिस्टेंट के 650 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी से स्टार्ट कर दी गया है जो निर्धारित अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। कंप्यूटर पर काम करने की नॉलेज होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद न हुआ हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं-
फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं।
Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
अब अन्य डिटेल सही सही भरकर फॉर्म को पूरा करें।
हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करें फॉर्म को सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 23 मार्च निर्धारित है।
फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 450 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए फीस केवल 50 रुपये निर्धारित है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में कुल 650 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 346, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, ओबीसी के लिए 99, एससी के लिए 110 और एसटी के लिए 37 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
[16/02, 18:22] +91 98203 71177: *_India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आज है फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट, इन डेट्स में कर पाएंगे सुधार_*
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी थी। जिन उम्मीदवारों ने तय तिथियों में आवेदन पंजीकरण कर लिया है और अभी तक फॉर्म पूरा नहीं किया है उनके पास आज यानी 16 फरवरी 2026 तक मौका है। उम्मीदवार बिना देरी करते हुए इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर फॉर्म को पूरा करके सबमिट कर दें।
कितनी लगेगी फीस
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवार निर्धारित फीस (यदि लागू हो) अवश्य जमा करें, नहीं तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। जनरल, ओबीसी वर्ग को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म पूरा करने की स्टेप्स
इंडिया पोस्ट जीडीएस फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
अब Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
लॉग इन डिटेल दर्ज करें, अब फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करके फॉर्म को पूरा कर लें।
एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन डेट्स में कर सकेंगे करेक्शन
जिन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे इसमें करेक्टिव कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट की ओर से करेक्शन विंडो 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच खोली जाएगी। उम्मीदवार इन्हीं डेट्स के अंदर ऑनलाइन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
[16/02, 18:22] +91 98203 71177: *_UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर आवेदन का मौका, जानें लास्ट डेट पात्रता सहित पूरी डिटेल_*
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जनपदों में निकाली गई है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। आपकी इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म सीधे भर सकती हैं।
जिले के अनुसार भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से जिले के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि प्रत्येक जनपद के लिए आवेदन की लास्ट डेट भी अलग-अलग निर्धारित है।
पात्रता एवं मापदंड
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सभी महिला उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भरा जा सकता है अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
[16/02, 18:22] +91 98203 71177: *_Indian Army Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी में अग्नीवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई_*
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इंडियन आर्मी ने अग्नीवीर की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे इंडीयन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल, 2026 तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, असिस्टेंट, ट्रेड्समैन और सोल्जर टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 व 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को पीएफटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से करें आज ही अप्लाई
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Apply Online Registration’ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
[16/02, 18:22] +91 98203 71177: *_Agniveer Vayu Vacancy 2026: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पदों पर हो रही भर्ती, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई_*
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर गैर लड़ाकू (AGNIVEERVAYU NON-COMBATANT- INTAKE 02/2026) पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से सामान्य डाक द्वारा ड्रॉप बॉक्स में जमा कर दें। ध्यान रखें कि निर्धारित पते पर फॉर्म 23 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पहुंच जाने चाहिए तभी आवेदन स्वीकार होगा।
आवेदन के लिए पात्रता
अग्निवीर वायु भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिकुलेशन या इसके समक्षक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए। ध्यान रखें कि उम्मीदवार का अनमैरिड होना आवश्यक है।
बिना किसी शुल्क के भरा जा सकता है फॉर्म
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे पूर्ण रूप से निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं अर्थात किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। फिजिकल के दौरान उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा निर्धारित समय में अभ्यर्थियों को 10 पुशअप, 10 सिट अप और 20 स्क्वाट लगानी होंगी। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
वेतन
अग्निवीर पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को पहले वर्ष 30 हजार रुपये, दूसरे वर्ष 33 हजार रुपये, तीसरे वर्ष 36500 रुपये और चौथे वर्ष 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। इस सैलरी में से कॉपर्स निधि की कटौती की जाएगी जो 4 वर्ष के बाद कुल 5.02 लाख होगी। 4 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद 10.04 लाख का पैकेज एकमुश्त कैंडिडेट को प्रदान किया जायेगा।
[16/02, 18:22] +91 98203 71177: *_UPSC IES ISS Vacancy 2026: यूपीएससी आईएसएस और आईईएस के पदों पर आवेदन शुरू, इतने कैंडिडेट्स का होगा चयन_*
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 मार्च तक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी की ओर से कुल 44 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें भारतीय आर्थिक सेवा के कुल 16 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के कुल 28 पद आरक्षित है।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
भारतीय आर्थिक सेवा (IES) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अर्थशास्त्र, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र या व्यावसायिक अर्थशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 1000 अंकों के लिए और साक्षात्कार कुल 200 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
UPSC IES ISS Vacancy 2026: ऐसे करें अप्लाई
यूपीएससी में IES या ISS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्ननलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘UPSC IES/ ISS Exam 2026 registration’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फीस भी जमा करें।
फॉर्म भर लेने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें