नई दिल्ली 15 जनवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज के मुख्या समाचार। ….
*🚩जय श्री राम🚩*
*15 जनवरी, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *जयपुर में आज 78वा सेना दिवस परेड*, सुबह पहली बार रास्तों पर दिखेगा सेना का शौर्य, शाम को शौर्य संध्या भी होगा आयोजित जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में कल से शीतलहर से राहत का अनुमान, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 25.2 और रात को 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@9.6, राजसमंद@13
🔸 बच्चों के *पतंग लूट के विवाद में भिड़े लोग*, 1 युवक की मौत, एक गंभीर घायल, भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कावा खेड़ा की घटना
🔸 *सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की जनसुनवाई आज*: प्रातः 11:30 से 1:00 बजे तक जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में करेंगे जनसुनवाई
🔸 राजस्थान: सीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, *शोकसभा से लौट रहे 7 महिलाओं की मौत*, फतेहपुर के हरसवा के पास की घटना
🔸 हिमाचल कैडर के IPS अधिकारी *राकेश अग्रवाल NIA के नए डीजी नियुक्त*
🔸 वर्ल्ड बैंक ने FY26 के लिए *भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया*
🔸 प्रयागराज: माघ मेले में षटतिला एकादशी पर *85 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी*
🔸 आगरा: *आज से 17 जनवरी तक ताजमहल में होगी फ्री एंट्री*, शाहजहां के उर्स पर लिया गया फैसला
🔸 महाराष्ट्र: BMC समेत *29 नगर निगमों में आज वोटिंग*
🔸 ट्रम्प का दावा- ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुकीं, अब कोई फांसी नहीं होगी, *ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी- इस बार निशाना नहीं चूकेगा*
🔸 *ग्रीनलैंड पर ‘कब्जे’ की ट्रंप की जिद के खिलाफ यूरोपीय देश*, खोला मोर्चा, EU भी झटका देने की तैयारी में
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी हो चुकी उन्नत कि अब डॉक्टरों की नहीं रही ज़रूरत, वैशाली के हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की नहीं है कोई कमी, बस वो अस्पताल समय में रहते है गायब, इलाज की कमान संभालते है सफाई कर्मचारी व एंबुलेंस चालक, जो पूरे आत्मविश्वास के साथ मरीजों का पूछते है हाल, देखते हैं नाड़ी और “सीरियस है” का फैसला सुनकर तुरंत “विश्वसनीय पैकेज” के साथ प्राइवेट अस्पताल कर देते हैं रेफर, बदले में इनको भी मिलता है “मोटा पैकेज”, इमरजेंसी वार्ड में सीनियर नर्स मोबाइल में रहती हैं व्यस्त, उंगलियां चलती है इतनी तेज कि वही स्पीड इलाज में लगे, तो मरीज खुद हो जाए स्वस्थ, किसी ने किया “इलाज” मोबाइल में कैद, जो हुआ वायरल, अस्पताल प्रशासन आया हरकत में, मोबाइल में व्यस्त नर्स को इमरजेंसी ड्यूटी से दिया हटा, एंबुलेंस ड्राइवर, सफाई कर्मचारी को थमाया नोटिस, जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की कही बात, लोग बोल रहे बीमारी से ज्यादा सिस्टम है खतरनाक
🔸 *उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का 12वा संस्करण*: आज बर्ड रेस होगा, विधिवत उद्घाटन रामसर स्थल मेनार में कल सुबह 9:30 बजे जाएगा किया
🔹 *भारत-न्यूजीलैंड सीरीज*: राजकोट वनडे में टीम इंडिया की 7 विकेटों से हार, ODI सीरीज 1-1 से बराबर
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….