दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचार
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 13सितम्बर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 दिसम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 16:40 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – पूर्णरात्रि
*💫करण-* गर – 16:40 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* आयुष्मान – 11:15 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 07:04
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 25:56
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 09:39 से 10:57
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष बदी नवमी 16:40 तक पश्चात् दशमी शुरू , यमघण्टयोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 29:45 से , पारशी अमर्याद मासारंभ , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी) , पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती व श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।_*
*_🔅कल रविवार को 👉पौष बदी दशमी 18:51 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पौष दशमी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*निश्चित्य यः प्रक्रमते*
*नान्तर्वसति कर्मणः ।*
*अवन्ध्यकालो वश्यात्मा*
*स वै पण्डित उच्यते ॥*
*भावार्थ👉*
_जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है ।_
🌹
*13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।
1754 – उस्मान तृतीय ने (1754-1757) महमूद प्रथम को तुर्क साम्राज्य राजा बनाया।
1759 – अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।
1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1779 – एलेक्जेंडर, विकोमेट डे बेउहर्नैस ने जोसेफिन टेसर से शादी की।
1795 – वोल्ड न्यूटन उल्कामी: इंग्लैंड के यॉर्कशायर में एक गांव, वोल्ड न्यूटन पर एक उल्कापात हुआ।
1843 – बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।
1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।
1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1974 – माल्टा गणतंत्र बना।
1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा व आपात काल की घोषणा हुई।
1989 – गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारतीय संसद’ पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया । इस हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।
2001 – इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
2002 – यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
2004 – भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2007 – श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
2014 – दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।
2019 – इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश लुबना सलीम परवेज को एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
2020 – बंगलादेश सरकार ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने 72 अरब डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – भारत ने ओडिशा में व्हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटिड टोरपेडो का प्रक्षेपण किया।
2021 – भारत-ब्रिटेन अंतरिक्ष परामर्श आयोजित किया गया।
2021 – अमरीका के केन्टुकी शहर में आये तूफान में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।
2022 – नेपाल में बस पलटने से लगभग 13 लोगों की मौत हुई व 20 घायल हुए।
2022 – मुंबई में जी20 विकास कार्य समूह की बैठक के पहले दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
2023 – डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली व श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने हिमालय पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग की एक टीम को झंडी दिखाई।
2024 – भारत में निर्मित ‘जोरावर’ नामक स्वदेशी लाइट टैंक का लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सफल परीक्षण हुआ।
*13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*
1903 – इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।
1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1926 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म हुआ।
1928 – दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता थे (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।
1930 – शरद कुमार दीक्षित एक भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
1936 – शाह करीम अल – हुस्सैनी , आगा खां चतुर्थ, शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें इमाम।
1954 – हर्ष वर्धन – पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।
1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।
*13 दिसंबर को हुए निधन*
1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1969 – सर बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
2020 – संस्कृत के प्रख्यात विद्वान विद्यावाचस्पति बी गोविंदाचार्य का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी सोल और आर एंड बी संगीतकार जो साइमन (85) का निधन हुआ।
2022 – वेल्श संगीतकार किम मेडेन सिमंड्स (75) का निधन हुआ।
2023 – डच फ़ील्ड हॉकी प्लेयर पॉल लिटजेंस (76) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेत्री डायने डेलानो (67) का कैंसर से निधन हो गया।
*13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी)।
🌟 पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती।
🌟 श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 दिसम्बर 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। किसी अपने से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम को समय मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा बढेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। धर्म में विश्वास बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। धर्म में विश्वास और रूचि होगी । आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। परिवार का माहौल धार्मिक बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । किसी प्रियजन की चिंता दबाव बना सकती है। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धार्मिक विचार प्रबल होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
. “`NEWS HEADLINES“`
❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*13/12/2025*
*==========================*
*1.* देर रात भारत पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी, कोलकाता से दौरे की शुरूआत, सोमवार को दिल्ली में PM मोदी सहित अन्य हस्तियों से मुलाकात, आज शाम हैदराबाद में कार्यक्रम, रविवार को मुंबई में कई प्रोग्राम, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल से भी मिलने की उम्मीद।
*2.* यूपी BJP अध्यक्ष के लिए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग फाइनल, आज भरेंगे नामांकन; 7 बार के सांसद; 2 साल पहले घर पहुंचे थे मोदी.*
*3.* सुबह करीब 10.30 बजे सॉल्ट लेक स्टेडियम में उतरेंगे मेसी, 78,000 दर्शकों के सामने 45 मिनट का शो, टिकट 7,000 रुपये तक, 70 फुट ऊंची मेस्सी प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन, दुर्गा पूजा 2026 के लिए भित्ति चित्र का अनावरण, सीएम ममता, सौरभ गांगुली, शाहरूख खान भी रहेंगे मौजूद, 2000 पुलिस कर्मी तैनात।
*4.* फुटबॉलर मेसी के सफर पर सुबह 6 बजे से बाईपास में मालवाहक वाहन नियंत्रित, फूलबागान क्रॉसिंग-बाईपास के बीच नारकेलडांगा मेन रोड पर मालगाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित, अन्य कई रूटों पर भी वाहनों का बदला जा सकता रास्ता।
*5.* बंगाल फतह के लिए BJP ने बांटी जिम्मेदारी, पिछले बार की गलतियों से भी सबक, बाहरियों पर भरोसा कम, कम फेज में हो सकता मतदान, बूथ कमिटी को कर रहे वेरिफाई, केंद्रीय स्कीमों में लाभार्थियों की बना रहे लिस्ट।
*6.* HS एक्जाम में रोकनी होगी नकल! परीक्षा केंद्र के गेट पर लगातार रिकॉर्डिंग अनिवार्य, 12 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहा चौथा सेमेस्टर।
*7.* SIR: EC की वेबसाइट पर सूचना संबंधी त्रुटि, आरोप- दहशत में मालदा में TMC कर्मी की हार्ट अटैक से मृत्यु।
*8.* प. मेदिनीपुरः खड़गपुर में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार।
*9.* बिहारः बैंक अधिकारी भावेश कुमार सिंह के चावल गोदाम से मिले 40 लाख कैश, ज्वेलरी, जमीन के पेपर, महंगी गाड़ियां-घड़ी जब्त; पटना, गोपालगंज में 6 ठिकानों पर रेड।
*10.* बिहार में 35 IAS अफसरों का तबादला: RCP के दामाद को स्वास्थ्य महकमे से हटाया, नीतीश के ड्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की कमान कुमार अनुराग को।
*11.* नोएडा में 70 करोड़ की साइबर ठगी, सरकारी अफसर बनकर ठगते थे अमेरिकी नागरिकों को, 6 अरेस्ट।
*12.* यूपीः 35 करोड़ की एक्साइज चोरी: शराब माफिया प्रणव अनेजा, मनोज जायसवाल समेत 27 पर ‘गैंग्स्टर’ एक्शन, होगी धरपकड़।
*13.* कोरोना काल में 22 तो साल 25-26 में हुईं मात्र 11 ट्रेन दुर्घटनाएं, संसद में बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
*14.* 3-5 दिसंबर में एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों की पहचान में जुटा इंडिगो, ‘ज्यादा परेशान’ यात्रियों को जनवरी में मिलेगा मुआवजा, रिफंड के अलावा 500 करोड़ कंपनसेशन बजट।
*15.* बांग्लादेश में चुनाव प्रचार के दौरान दक्षिणपंथी समूह के नेता मारी गोली, ढाका विवि के 3 शिक्षकों पर भी हमला।
*16.* क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा बैन! रिजर्व बैंक कर रहा विचार, किया कहा- यह करेंसी नहीं, टुकड़ा है।
. *जय श्री राम*
*शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार*
🔸पुतिन ने शहबाज शरीफ को कराया 40 मिनट इंतजार, फिर किया मिलने से इनकार, पाकिस्तान की भारी बेइज्जती
🔸अमेरिका की चेतावनी बेअसर: भारत में 5 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचा रूसी तेल आयात
🔸अन्ना हजारे की चेतावनी के अगले दिन महाराष्ट्र में बड़ा फैसला, विधानसभा से मंजूरी
🔸2027 में पूरी तरह डिजिटल होगी भारत की जनगणना, 12 हजार करोड़ के बजट को कैबिनेट से मंजूरी
🔸पश्चिम बंगाल में हटेंगे 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी मसौदा सूची
🔸कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर मेसी, आज होगा भव्य कार्यक्रम; मैदान के बाहर अभी से जुटे फैंस
🔸ट्रंप के बदले तेवर, भारत के साथ बनाएंगे दुनिया के 5 ताकतवर देशों का ग्रुप
🔸राजस्थान: इथेनॉल फैक्ट्री के ख़िलाफ़ किसानों का आंदोलन, पुलिस कार्रवाई में 16 घायल, 40 गिरफ़्तार
🔸नहीं रहे शिवराज पाटिल, 90 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के लातूर में ली अंतिम सांस
🔸केरल : साल 2017 अभिनेत्री पर हमले का मामला, छह दोषियों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई
🔸‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: राहुल गांधी का दावा
🔸नेपाल को भारी पड़ा GenZ आंदोलन, 4,900 करोड़ रुपये का नुकसान, 77 लोगों ने गंवाई थी जान
🔸रेल सुरक्षा का स्वर्णकाल : रिकॉर्ड गिरावट वाली दुर्घटनाएं, तीन गुना बढ़ा बजट और तकनीक से सुरक्षित हुआ देश का रेल नेटवर्क
🔸भारत-चीन रिश्तों में जमी बर्फ पिघली, आपसी मतभेदों को सुलझाने पर जोर
🔸महिला को एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में भारत सख्त, चीन के समक्ष उठाया मुद्दा
🔸सुप्रीम कोर्ट बोला- मद्रास हाईकोर्ट में कुछ तो गड़बड़:करूर भगदड़ पर SIT कैसे बनाई, ये तो मदुरै बेंच के अधिकार क्षेत्र का मामला
🔸गुरुग्राम में ‘हां-ना’ में फंसा कंपनी ने करोड़ों हड़पे:प्रोबो गेमिंग एप की ₹117 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क; इनमें फ्लैट-अपार्टमेंट भी शामिल
🔸तेजप्रताप यादव का दावा- उन्हें भूत दिखा, डरकर कैमरामैन बेहोश:रात में सफेद कपड़ों में शख्स को देखकर भागने लगे; बोले- देखिए ये पेड़ हिल रहा है
🔹95 गेंदों में 171 रनों की तूफानी पारी, U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत
*सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ ने मतदाता सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पार्षदों के लिए मतदाता सूची, 425 प्रदेश परिषद सदस्यों की मतदाता सूची जारी की, 5 लोकसभा सांसद, 8 MLC मतदाता सूची में शामिल, 26 MLA, जिलों और महानगरों के अध्यक्ष शामिल, 14 दिसंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष का होगा ऐलान
➡लखनऊ- यूपी में नए बीजेपी अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे महामंत्री विनोद तावड़े, एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय जाएंगे विनोद तावड़े, बीजेपी कार्यालय पर 2 से 3 बजे के बीच नॉमिनेशन, चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय देंगे नामांकन पत्र, 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा
➡लखनऊ- आलमबाग थाना में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, किराए के मकान में सिपाही ने की आत्महत्या, बाल किशन नामक सिपाही ने की आत्महत्या, आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस को घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, आलमबाग थाना क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र- पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई भिड़ंत, विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, हेड कांस्टेबल संतोष गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव, पुलिस ने 11 नामजद, कुछ अज्ञात केस दर्ज किया, मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को पकड़ा, कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा की घटना
➡अलीगढ़- नशे में धुत पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों ने सरकारी गाड़ी नाले में पलटाई, क्रेन चालक से 500 महंताना मांगने पर की मारपीट, महंताना मांगने पर पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, क्रेन चालक से मारपीट का वीडियो भी वायरल, SSP नीरज जादौन ने की बड़ी कार्रवाई, PRV पर तैनात सिपाही मनोज, कृष्ण निलंबित, PRV मॉनिटरिंग में लापरवाही पर दारोगा निलंबित, दारोगा मुकेश कुमार, उदयवीर सिंह भी निलंबित, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने की PRV-0732 का मामला
➡बहराइच- बहराइच में सांड से टकराई अपाची बाइक, बाइक पर सवार थे 3 लोग, एक की मौत, हादसे के बाद अपाची बाइक के उड़े परचक्खे, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को CHC नानपारा में कराया गया भर्ती, बहराइच कोतवाली नानपारा इलाके का मामला
➡बहराइच- पत्नी ने पति को लाठी से जमकर पीटा, पिटाई के साथ-साथ उड़ेल दिया खौलता पानी, शराब पीकर घर पर आया था पति, नशे में पत्नी को पति ने जड़ दिया था थप्पड़, 30 प्रतिशत से अधिक जला पति, बहराइच कोतवाली मुर्तिहा इलाके का मामला
➡बहराइच- फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला प्रमोद गिरफ्तार, UP-STF ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले को पकड़ा, आरोपी के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, अभियुक्त के पास से कार भी हुई बरामद, पुलिस ने FIR दर्ज कर अभियुक्त को भेजा जेल, बहराइच कोतवाली मुर्तिहा का मामला
➡हापुड़- शादी में पटाखा छोड़ने से मुफ्ती नाराज, मुफ्ती ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार, लड़के और लड़की पक्ष में छाई मायूसी, मुफ्ती से दोनों पक्षों ने माफी मांगी, नाराज मुफ्ती बिना निकाह पढ़ाए वापस लौटे, बारात में आए एक मौलाना ने रस्म कराई पूरी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- कौशल विकास के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, स्कॉलरशिप का झांसा देकर छात्रों से ठगी, 150 छात्रों को फर्जी प्रमाणपत्र देने का आरोप, छात्रों के खातों से रुपए गायब होने की शिकायत, सिंभावली क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज का मामला
➡हापुड़- हापुड़ में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामला, केस दर्ज होने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त, स्वास्थ्य विभाग ने अरुण का मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त किया, नगरपालिका ईओ ने भी सर्टिफिकेट रद्द किया, कोर्ट आदेश पर सभी लोगों पर केस दर्ज, SDM, नगर पालिका अधिकारियों समेत 14 पर केस, पत्नी पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप
➡हापुड़- दबंगों ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, जमीनी विवाद में व्यक्ति को पीटा, व्यक्ति के कान का पर्दा फटा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, एसपी के आदेश पर केस हुआ दर्ज, 5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- ई-रिक्शा ने रेलवे फाटक का बूम तोड़ा, बूम तोड़कर भागने की कोशिश की, ई-रिक्शा पलटा, पलटने से यात्री नीचे दबे, दबे लोगों को लोगों ने तुरंत बचाया, सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड की घटना
➡रायबरेली- घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हुआ, ट्रक अनियंत्रित होकर नाले की रेलिंग तोड़ते हुए लटका, मौजूद लोगों ने ट्रक से चालक को निकाला बाहर, घायल ट्रक चालक को अस्पताल में कराया गया एडमिट, शिवगढ़ क्षेत्र के रानीखेड़ा निर्बला पुल के पास की घटना
➡झांसी- BJP के आशीष तिवारी उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित, कोर कमेटी ने आशीष तिवारी के नाम पर मुहर लगाई, मजबूत दावेदार माने जा रहे मुकेश सोनी पीछे रह गए, विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, चुनाव निर्विरोध, नगर आयुक्त ने प्रमाणपत्र सौंपा
➡कौशाम्बी- तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत, मृतक पुरामुफ्ती थाना के निवासी, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर की घटना
➡रायबरेली- रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने 4 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 6 बैल और 2 गाय हुई बरामद, डलमऊ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡सुल्तानपुर- अमन यादव की अपहरण कर हत्या मामला, पुलिस की आरोपी बदमाशों से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश पवन घायल, दूसरा बदमाश मौके से हुआ फरार, कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा बरामद, घटना में शामिल 5 बदमाशों भेजे जा चुके जेल, चांदा कोतवाली क्षेत्र का है मामला
➡बागपत- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क का खुलासा, गांव वालों ने मिनटों में हाथों से उखाड़ी सड़क, सड़क पर तारकोल तक गायब, वीडियो वायरल, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर बड़े सवाल, ग्रामीणों का ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप, विरोध के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच में शिकायत सही, ठेकेदार को फटकार, JCB से सड़क की घटिया परत हटाने का काम शुरू, फैजपुर निनाना-राजपुर खामपुर मार्ग की घटना
➡अलीगढ़- रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो वायरल, कारीगर ने तंदूरी रोटी पर लगाया थूक, नॉनवेज होटल में कारीगर ने लगाया थूक, तंदूरी रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल, चांद मुस्लिम ढाबा का बताया जा रहा वीडियो, टप्पल थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली- रायबरेली में पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों के लगी गोली, कानपुर जनपद के रहने वाले दोनों बदमाश, बदमाशों पर दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे, खीरों क्षेत्र के खांडेपुर पुलिया के पास हुई मुठभेड़
➡बस्ती- रास्ते के विवाद में बिना मरीज लिए लौटी एम्बुलेंस, बुजुर्ग महिला की अचानक बगड़ी थी तबीयत, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस को रास्ते में रोका गया, पड़ोसी ने रास्ता अवरुद्ध कर आगे जाने से रोका, पीड़ित प्रदीप ने दुबौलिया थाने में दी तहरीर, दुबौलिया क्षेत्र के देवनाथपुर गांव का मामला
➡हापुड़- डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का आज आगमन, महाराणा प्रताप सिंह के 77वें वंशज हैं, मेवाड़ परिवार के 77वें संरक्षक है डॉ लक्ष्यराज, छिजारसी टोल पर किया जाएगा स्वागत
➡रायबरेली- प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण आज जिले में, सुभाष चन्द्र शर्मा का दो दिवसीय रायबरेली दौरा, रायबरेली में अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की भी करेंगे जांच
➡अयोध्या- CEC ज्ञानेश कुमार का अयोध्या दौरा आज, हनुमानगढ़ी, राम मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन, मतदान केंद्रों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
➡दिल्ली- सांसद राहुल गांधी आज हैदराबाद जाएंगे, “जीओटी इंडिया टूर इवेंट” में भाग लेंगे, शाम 7:30 बजे से रात 9 बजे तक लेंगे हिस्सा, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन
➡दिल्ली- गृहमंत्री अमित शाह का आज का कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जाएंगे अमित शाह, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में जाएंगे, आज दोपहर 2:15 बजे संबोधित करेंगे शाह
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

More Stories
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
कौशाम्बी 3 अप्रैल 26*एसपी ने किया चरवा थाने का निरीक्षण*
रोहतास 3 अप्रैल 26*पूंजीगत व्यय (CAPEX) के अंतर्गत आवंटित राशि ₹317.60 करोड़ की राशि शत प्रतिशत खर्च की गई।*