नई दिल्ली 12 जनवरी 26 * सुबह की देश–विदेश और राज्यों से बड़ी खबरें
● दिल्ली – आज स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा आज का दिन नया आत्मविश्वास लाए
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जर्मन चांसलर से मुलाकात करेंगे
साबरमती आश्रम और अहमदाबाद काइट फेस्टिवल जाएंगे, शाम को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में शामिल होंगे
● लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई अहम बैठकें करेंगे
पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सूचना विभाग, सीएम कॉन्क्लेव और पीडब्ल्यूडी की बैठक होगी
● भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी-62 मिशन लॉन्च करेगा
ईओएस-एन-1 सैटेलाइट के साथ यह 2026 का पहला मिशन होगा
● आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा संघ बदला नहीं है
समय के साथ अपने स्वरूप को सामने ला रहा है, संघ पर बनी फिल्म शतक का म्यूजिक लॉन्च
● इसरो अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च करेगा
600 किलोमीटर ऊंचाई से निगरानी में सक्षम होगा
● मणिशंकर अय्यर ने ऑपरेशन सिंदूर खत्म करने की मांग की
पाकिस्तान से बातचीत के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला
● टैरिफ वॉर से निपटने के लिए बजट में बड़ा रोडमैप तैयार
सरकार का दावा देश की आर्थिक रफ्तार नहीं थमेगी
● आम बजट में सेवा क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा पर फोकस संभव
डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की तैयारी
● खेल – पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
विराट कोहली के 93 रन, कप्तान शुभमन गिल का अर्धशतक
● विराट कोहली बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर
सबसे तेज 28 हजार रन पूरे, भारत ने 20वीं बार 300 प्लस लक्ष्य हासिल किया
● मौसम – उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी
आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री

More Stories
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*
रोहतास 2 मार्च 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान एवं होली मिलन समारोह*