नई दिल्ली 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*01- अप्रैल – बुधवार*
👇
*===============================*
*युद्ध से मिलेगी राहत! ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा अमेरिका का ऑपरेशन, ईरान के भी बदले सुर*
*पश्चिम एशिया संकट का असर: कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू*
*1* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन हफ्तों के अंदर अमेरिकी सेना वहां से निकल सकती है।व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ बातचीत भी कर रही है, लेकिन साथ ही सैन्य कार्रवाई भी जारी है।
*2* गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही, पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुटाकर व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश, देश में स्थिति कंट्रोल में है
*3* गुजरात: पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज ने प्रधानमंत्री की तारीफ की, बोले- पीएम मोदी दिलों पर राज करने वाले नेता
*4* देश के किसानों और श्रमिकों में वीबी-जी राम जी योजना को लेकर नाराजगी जारी है। मंगलवार को भी सैकड़ों की संख्या में किसान और श्रमिक दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और इस योजना का विरोध किया। श्रमिकों ने जीरामजी योजना को देश के किसानों और श्रमिकों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की
*5* आज से नया आयकर कानून लागू: नियम होंगे आसान और पारदर्शी, 65 साल पुराना कानून अब इतिहास
*6* एक अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो गया है, जिसने 1961 के पुराने कानून की जगह ली है। इसका उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाना है। अब वित्त वर्ष और आकलन वर्ष की जगह सिर्फ टैक्स ईयर होगा। कई जटिल नियम और फॉर्म हटाए गए हैं, जिससे टैक्स भरना आसान होगा
*7* कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की
*8* रिसर्च-AI डेटा सेंटर्स से बढ़ रहा धरती का तापमान, सेंटर्स के आसपास 2 डिग्री तक गर्मी बढ़ी, भारत में 8 सेंटर
*9* ईरान युद्ध की आंच से जल रहा अमेरिका, आसमान पर पेट्रोल के दाम; 2022 के बाद सबसे महंगा
*10* ट्रम्प बोले- अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा, हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लो
*11* ट्रम्प के नाम पर होगा फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम, उनके घर के नजदीक यह हवाईअड्डा, पहले राष्ट्रपति होंगे जिनके कार्यकाल में नाम बदलेगा
*12* IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी, विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट लिए
*13* अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में बड़ी तेजी की संभावना
*===============================*
दिल्ली
आज से बदल जाएंगे आपसे जुड़े कई नियम…
जानना बेहद जरूरी
कैश निकालने, जमा करने का नियम बदला
10 लाख से अधिक कैश ट्रांजैक्शन पर नजर
आपके ट्रांजैक्शन पर इनकम टैक्स की नजर
वित्तीय वर्ष में 10 लाख कैश ट्रांजैक्शन न हो
कैश ट्रांजैक्शन बढ़ा तो आएगी IT की नोटिस
अभी तक 20 लाख कैश ट्रांजैक्शन का था नियम
रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम भी बदले
8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द तो 50% रिफंड
ट्रेन निकलने से पहले टिकट रद्द तो नो रिफंड
30 मिनट पहले तक बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकेंगे
एटीएम से पांच मुफ़्त ट्रांज़ैक्शन के बाद शुल्क
UPI कैश विद्ड्रॉल पर प्रति ट्रांज़ैक्शन 23 रुपए
होटल में 1 लाख का कैश भुगतान कर सकेंगे
*1 अप्रैल 2026: आपके बजट पर असर डालने वाले बड़े बदलाव*
*1. ATM नियम:* HDFC बैंक अब UPI से कैश निकालने को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनेगा। लिमिट खत्म होने पर 23 रुपये + टैक्स देना होगा। PNB ने चुनिंदा कार्डों के लिए डेली विड्रॉल लिमिट 1 लाख से घटाकर 50,000 कर दी है।
*2. नया इनकम टैक्स एक्ट 2025:* 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून 2025 लागू हो रहा है, जो इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा। अब ‘फाइनेंशियल ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’ शब्द चलेगा। सैलरी स्ट्रक्चर और HRA नियमों में भी बदलाव संभव है।
*3. शेयर बाजार (F&O):* फ्यूचर्स पर STT 150% और ऑप्शंस पर 50% बढ़ गया है, जिससे ट्रेडिंग अब और महंगी हो जाएगी।
*4. FASTag एनुअल पास:* हाईवे टोल के लिए 200 ट्रिप वाला एनुअल पास 3,000 से बढ़कर अब 3,075 का होगा।
*5. नया लेबर कोड:* जिसके तहत आपकी बेसिक सैलरी 50 फीसदी रखना जरूरी है। ऐसे में पीएफ का कंट्रीब्यूशन बढ़ सकता है और आपकी टेक होम सैलरी कम हो सकती है।
*6. पैन (PAN) कार्ड:* नया पैन बनवाने के लिए अब आधार के साथ एक अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी होगा। इसके अलावा 10 लाख कैश जमा, 5 लाख के वाहन खरीदने, होटल या रेस्टोरेंट में 1 लाख से ज्यादा पेमेंट और 20 लाख तक की अचल संपत्ति खरीदने पर पैन दिखाना अनिवार्य होगा।
*7. LPG कीमतें:* अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में फिर से संशोधन या बढ़ोतरी की संभावना है।
*8. रेलवे टिकट कैंसिलेशन:* रिफंड के नियम सख्त हुए हैं। ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल न करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 24-72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% और 8-24 घंटे पहले 50% किराया कटेगा !!

More Stories
लखनऊ 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*