🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 08नवम्बर 25**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 नवम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 07:34 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी – 28:27 तक
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 22:03 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* विष्टि – 07:34 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शिव – 18:31 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:37
*🌄सूर्यास्त-* 17:31
*🌙चन्द्रोदय-* 19:57
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 11:15 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 09:21 से 10:42
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी तृतीया 07:34 तक पश्चात् चतुर्थी 28:27 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 07:33 तक , बूंदी महोत्सव प्रारम्भ , चन्द्रयान-1 सफलता दिवस (भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में 2008 में पहुँचा) , श्री लाल कृष्ण आडवाणी जन्म दिवस (98वाँ) , श्री संचमान लिम्बू स्मृति दिवस , विश्व रेडियोलॉजी दिवस व विश्व शहरीकरण दिवस (विश्व नगर नियोजन दिवस / वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे)।_*
*_🔅कल रविवार को👉 मार्गशीर्ष बदी पंचमी 25:56 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सुखस्यानन्तरं दुःखं*
*दुःखस्यानन्तरं सुखम्।*
*न नित्यं लभते दुःखं*
*न नित्यं लभते सुखम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_महर्षि व्यास, युधिष्ठिर से कहते हैं : सुख के पश्चात् दुःख और दुःख के पश्चात् सुख आता है। कोई भी न तो सदा दुःख पाता है और न निरन्तर सुख ही प्राप्त करता है।_
🌹
*8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1701 – विलियम पेन ने विशेषाधिकार चार्ट प्रस्तुत किया।
1731 – फिलाडेल्फिया में, बेंजामिन फ्रैंकलिन शहर के उत्तरी अमेरिकी कॉलोनियों में पहला पुस्तकालय खोला गया।
1798 – ब्रिटिश व्हेलर जॉन फेर्न नाउरू पर उतरने वाला पहला यूरोपीय बन गया।
1830 – फर्डिनेंड द्वितीय दो सिकिलिएस के राजा बन गए।
1889 – मोन्टाना अमेरिका का 41वां राज्य बना। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉंगटन ने एक्सरे की खोज की।
1900 – थिओडोर ड्रेइजर का उपन्यास “बहन कैरी” प्रकाशित हुआ।
1911 – अंहुइ प्रांत की विधायिका ने इंपीरियल चीन से अलग होने का मतदान किया।
1916 – जापानी निर्माता एनएसके लिमिटेड को औद्योगिक बीयरिंग बनाने की मंजूरी मिली।
1942 – अमेरिका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रामण किया।
1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1947 – जूनागढ़ के सीएम की प्रार्थना पर भारत सरकार ने जूनागढ़ को अपने अधिकार में लिया।
1948 – नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।
1956 – संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987 – आॅस्ट्रलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998 – बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर् रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
999 – राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2000 – बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी हुई।
2002 – अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004 – हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत हुए।
2005 – भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत हुई।
2013 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हुई।
2016- भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किया।
2019 – जीएसटी, सीमा शुल्क और आबकारी विभाग के बीच संचार के लिए डी.आई.एन. अर्थात् डॉक्यूमेंटेशन आईडेंटिफिकेशन नंबर लागू।
2020 – अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए डेमोक्रेटिक पार्टी के जोसेफ आर बाइडन और उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने चुनावी नतीजों के बाद (07 नवम्मर रात ) देशवासियों को संबोधित किया।
2020 – अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में पांच बच्चों और तीन महिलाओं समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हुई।
2021 – भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हुई जबकि 36 नवजात को बचाया गया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नागरिक अलंकरण समारोह- II में वर्ष 2020 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
2021 – केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने कॉप-26 के बीच ग्लासगो में गंगा कनेक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।
2022 – भारत और फ्रांस एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ 7 के दौरान जोधपुर एयरबेस से 5 राफेल, 5 सुखाई और 3 तेजस फाइटर जेट ने उड़ान भरी।
2023 – यूरोपीय अंतरिक्ष टेलीस्कोप यूक्लिड ने अपनी पहली तस्वीरें जारी कीं।
2023 – भारत और अमेरिका के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले नई दिल्ली में प्रथम इंडस-एक्स निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।
2024 – भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद महाराष्ट्र में शुरू हुआ।
*8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1910 – अमरीकी लेखिका मारग्रेट मिशल का जॉर्जिया राज्य के एटलांटा क्षेत्र में जन्म हुआ।
1917 – कमल जयसिंह रणदिवे – पद्म भूषण से सम्मानित जीव-विज्ञानी।
1919 – पुरुषोत्तम लक्षमण देशपाण्डे लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार , पटकथाकार, फिल्म निर्देशक , संगीतकार एवं गायक।
1920 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म हुआ।
1927 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ,पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ।
1937 – भूपेंद्र नाथ कृपाल – भारत के 31वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश थे।
1938 – अरविंद त्रिवेदी – भारतीय सिनेमा में छोटे परदे के प्रसिद्ध कलाकार थे।
1994 – नीति टेलर – एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
2001 – अवनि लखेरा – भारत की पैरा निशानेबाज़।
*8 नवंबर को हुए निधन👉*
1627 – जहाँगीर – मुग़ल शासक ।
1674 – इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक जॉन मिल्टन का निधन हुआ।
1959 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं।
1977 – बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक।
2002 – जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर।
2019 – ख्यात बांग्ला साहित्यकार नवनीता देव का निधन।
2020 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू (73) का निधन हुआ।
2021 – दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ ब्रेडशॉ (58) का निधन हुआ।
2022 – डच संगीतकार, गायक-गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता पियरे कार्टनर (87) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी डेल रीड (64) का निधन हुआ।
2024 – अल्जीरियाई फुटबॉल स्ट्राइकर व मैनेजर रशीद मेखलौफी (88) का निधन हुआ।
*8 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 बूंदी महोत्सव प्रारम्भ।
🌟 चन्द्रयान-1 सफलता दिवस (भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में 2008 में पहुँचा)।
🌟 श्री लाल कृष्ण आडवाणी जन्म दिवस (98वाँ)।
🌟 श्री संचमान लिम्बू स्मृति दिवस।
🌟 विश्व रेडियोलॉजी दिवस।
🌟 विश्व शहरीकरण दिवस (विश्व नगर नियोजन दिवस / वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
मथुरा 15/11/25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मथुरा कि कुछ खास खबरें
मथुरा15नवंबर25*गांव घड़ी हुलसी में 11000 की जर्जर लाइन की वजह से आग लग गई जिसमें किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है
मथुरा15नवंबर25* कोकिलावन में दर्शन के दौरान गुम हुए श्रद्धालु का मोबाइल फोन ढूढकर वापस सुपुर्द किया गया ।*