नई दिल्ली ८ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
👇
==============================
रुपया मजबूत, शेयर बाजार बम-बम, सोने-चांदी ने भी लगाई दौड़!
1 सीजफायर पर भारत का पहला बयान: कहा- ईरान में जंग रुकने का स्वागत, पश्चिम एशिया में शांति बरकरार रहने की आशा
2 अमेरिका-ईरान सीजफायर पर आया भारत का पहला बयान, बोला- स्वागत करते हैं, हम शुरू से ही युद्ध खत्म कर शांति स्थापित किया जाए,
3 सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी
4 भारत ने कहा, ‘America-Iran सीजफायर के चलते होर्मुज से बिना रुकावट व्यापार की उम्मीद बढ़ी’
5 मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों पर किए कमेंट के लिए मांगी माफी, बोले- हमेशा रहेगा सम्मान
6 पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, इंदिरा राजीव से खास था नाता
7 TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया, SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भयमुक्त होंगे
8 नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक
9 मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस खबर को पूरी तरह झूठा बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सुरक्षा बलों ने कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों को मार दिया। सरकार ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और लोग बिना जांचे-परखे अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें
10 11 साल बाद जेल से बाहर आएगा रामपाल, देशद्रोह केस में हाईकोर्ट से जमानत; हिसार के सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत हुई थी
11 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 85 डॉलर प्रति बैरल और रुपया 94 प्रति डॉलर पर रहने का बुधवार को अनुमान लगाया. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को जारी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विवार्षिक मौद्रिक नीति रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है.
12 रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे: RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती,
13 सेंसेक्स 3000 अंक चढ़कर 77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
14 चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.44 लाख पर पहुंची, सोना ₹4 हजार महंगा हुआ, इस साल ₹19 हजार दाम बढ़े
15 उत्तराखंड- चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे, MP में 3 चक्रवात एक्टिव; 7 दिन में UP में आंधी से 15 की मौत
16 इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान, स्काईमेट ने कहा- MP, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो सकती है
17 नेतन्याहू ने क्या कहा कि ट्रम्प जंग को राजी हुए, दोनों की सीक्रेट मीटिंग में हुआ फैसला, उपराष्ट्रपति वेंस हमले के खिलाफ थे
18 ईरान के खिलाफ दो हफ्ते के युद्धविराम के एलान के बाद पश्चिम एशिया तनाव का कूटनीतिक हल निकलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, ”अमेरिका सोच रहा था कि तीन दिनों के भीतर वे सब कुछ खत्म करके जंग जीत लेंगे। आखिर उन्हें एहसास हुआ कि यह उनकी बहुत बड़ी गलती थी। ”
● दिल्ली-देहरादून हरित क्षेत्र राजमार्ग पर मानचित्र के सहारे जा रही कार अवरोधक से टकराई, हादसे में अभियंता समेत दो लोगों की मौत, इस राजमार्ग का उद्घाटन 14 अप्रैल को प्रस्तावित है
● पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीयों को तुरंत सुरक्षित तरीके से देश छोड़ने की परामर्श सूचना जारी की
● भारत ने ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संघर्षविराम का स्वागत किया, होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध व्यापार की उम्मीद जताई
● भारत के उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि उसे धार्मिक प्रथाओं में अंधविश्वास की समीक्षा का अधिकार है, कोर्ट ने सती प्रथा का उदाहरण भी दिया
● आईपीएल 2026 में राजस्थान की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर खिसकी, जबकि मुंबई की अंकतालिका में 7वें स्थान पर फिसली, आज का मैच दिल्ली और गुजरात के बीच

More Stories
कानपूर नगर ८ अप्रैल २६ * जनता जनार्दन की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है- रचना सिंह
लखीमपुर खीरी-८ अप्रैल २६ * खंभारखेड़ा चीनी मिल में फिटर का काम करते समय गिरने से काशीनगर सिकटीहा निवासी सुशील अवस्थी की मौत हुई
बांदा8अप्रैल26*ई डब्लू एस बनवाने गए युवक को लेखपाल और नायब तहसीलदार ने बंधक बनाकर पीटा*