नई दिल्ली ७ फरवरी २६ * मिजोरम के एसपी नारकोटिक्स शंकर चौधरी (IPS) पर FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने मिजोरम में तैनात SP नारकोटिक्स शंकर चौधरी (IPS) पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि 26 नवंबर 2023 को शंकर चौधरी ने किसी को बताए बिना दिल्ली में छापेमारी की। बिना किसी वारंट नाइजीरिया के नागरिक “हैरिसन” को घर से उठाया और मिजोरम हाउस में 3 दिन तक अवैध कस्टडी में रखा।
29 नवंबर को विदेशी व्यक्ति की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को कॉल करके पति को मिजोरम पुलिस द्वारा उठाने, 35 लाख रुपए वसूलने की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद ही हैरिसन की रिहाई हो गई।
दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज देखी तो हैरिसन के घर से IPS शंकर चौधरी ने 1 लॉकर और 2 बैग भी उठाए, लेकिन सरकारी रिकवरी में उन्हें नहीं दर्शाया। मिजोरम हाउस में भी विदेशी नागरिक को 3 दिन तक रखने की बात किसी डॉक्यूमेंट्स में नहीं दिखाई गई।
विजिलेंस ने इस शिकायत की जांच की। इसके बाद FIR हुई है। इस केस में दिल्ली पुलिस के 3 कांस्टेबलों ने भी IPS शंकर चौधरी का साथ दिया। उनके खिलाफ भी अब एक्शन होगा।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**