नई दिल्ली २५ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबर। ….
नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।
नई दिल्ली — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। वे दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन की प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।
दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी।
दिल्ली-एनसीआर — वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-4 की पाबंदियां हटा ली गईं। गुरुवार को दिल्ली का AQI 271 दर्ज किया गया।
दिल्ली — राजधानी में आज से ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत हुई, जहां 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में 100 कैंटीन शुरू की गई हैं।
नई दिल्ली — CBI ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने और सजा निलंबन के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है।
हरिद्वार — अंकिता हत्याकांड से जुड़े कथित षड्यंत्र मामले में भाजपा नेता सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वायरल ऑडियो-वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है।

More Stories
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*