February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १२फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

नई दिल्ली १२फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

नई दिल्ली १२फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

📝आज दिनांक 👉
📜 12 फरवरी 2026
बृहस्पतिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1947
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2082
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- दशमी – 12:25 तक
🗒पश्चात्- एकादशी
🌠नक्षत्र- ज्येष्ठा – 13:43 तक
🌠पश्चात्- मूल
💫करण- विष्टि – 12:25 तक
💫पश्चात्- वब.
✨योग- हर्शण – 27:05 तक
✨पश्चात्- वज्र
🌅सूर्योदय- 07:02
🌄सूर्यास्त- 18:08
🌙चन्द्रोदय- 28:03
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक – 13:43 तक
🌛पश्चात्- धनु
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
💡अभिजित- 12:13 से 12:57
🤖राहुकाल- 13:58 से 15:22
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- दक्षिण

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी दशमी 12:25 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 12:23 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में एवं सूर्य की कुम्भ संक्रान्ति 28:08 पर (पुण्यकाल शुक्रवार को सूर्योदय से 10:33 तक , गो-अन्न-दान गोदावरी में स्नान) , महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती (फाल्गुन कृष्ण दशमी , तारीखानुसार भी आज) , चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती , अन्तर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस व राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (सप्ताह 12 से 18 फरवरी)।
🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी एकादशी 14:29 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत , संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 10:33 तक (गो-अन्न-दान गोदावरी में स्नान)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
कलहान्तानि हर्म्याणि
कुवाक्यान्तं च सौहृदम् ।
कुराजान्तानि राष्ट्राणि
कुकर्मान्तम् यशो नॄणाम्।।
भावार्थ👉
झगड़ों से परिवार टूट जाते हैं । ग़लत शब्द प्रयोग करने से दोस्त टूटते हैं। बुरे शासकों के कारण राष्ट्र का नाश होता है । बुरे कामों को करने से यश दूर भागता है।
🌹

12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
1577 – नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
1610 – फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।
1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
1719 – ओडरलिंगे वैन 1719 यू.ए., नीदरलैंड की सबसे पुरानी मौजूदा जीवन बीमा कंपनी की स्थापना की।
1736 – नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।
1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1855 – अमेरिकी में मिचीगन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1882 – नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।
1885 – जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
1899 – जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।
1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1912 – चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
1921 – ब्रिटेन के ड्यूक आफ कनॉट ने दिल्ली में संसद भवन की आधारशिला रखी।

 

1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1934 – फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।
1938 – जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
1953 – सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1974 – मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
1988 – पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
1994 – नेशनल गैलरी आॅफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग ‘द स्क्रीम’ चोरी हुई।
1996 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1998 – अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
1999 – अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बरी किया।
1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित।
2000 – पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
2002 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में शुरू हुआ।
2002 – ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
2006 – एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
2007 – बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।
2008 – अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया।
2008 – पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।
2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।
2009 – प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
2010 – हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2019 – ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 42 से ज्यादा जवान शहीद व दिल्‍ली के करोलबाग में एक होटल में लगी आग में 17 लोग मारे गए।
2019 – लोकसभा में वित्‍त विधेयक-2019 ध्‍वनिमत से पारित व देशभर की 12 महिलाओं को मिला स्वच्छ शक्ति पुरस्कार ।
2019 – झज्जर : PM ने सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल किया देश को समर्पित, कहा हर साल हो सकेगा 5 लाख मरीजों का उपचार व 60 हजार से ज्यादा टेस्ट एक दिन में करने के लिए झज्जर जिले में रोबोटिक कोर लैब भी हुई स्थापित।
2019 – फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में मोंटी शर्मा के पगड़ी बांधने की गजब स्टाइल, 7.71 सेकंड में पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड बनाया।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नये कोरोना वायरस से हुई बीमारी को कोविड-2019 नाम दिया।
2020 – जापान के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बने। 12 फरवरी 2020 को इनकी उम्र 112 साल 344 दिन।
2021 – ताजिकिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया व पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके , कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं।
2021 – सीएनजी से चलने वाले भारत के पहले ट्रैक्‍टर की शुरूआत हुई।
2021 – भारत ने म्यांमा से शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाने का आह्वान किया।
2021 – कई एतिहासिक घटनाओं के गवाह रहे भारतीय संसद भवन के शिलान्यास को हुए 100 साल पूरे हुए।
2021 – तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लगभग 16 लोगों की मौत हुई।
2021 – हरियाणा के रोहतक शहर के जाट कॉलेज में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2022 – सीरिया में तोप के गोले दागे जाने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हुई।
2022 – केंद्रीय क्षेत्र की योजना ‘स्माइल: आजीविका और उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों की सहायता’ को शुरू किया गया।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली- मुंबई एक्‍सप्रेसवे का 246 किलोमीटर लंबा दिल्‍ली- दौसा – लालसोट खंड राष्‍ट्र को समर्पित किया।
2023 – तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकडा 33,000 से पार पंहुचा , 92 हजार से अधिक लोग घायल।
2023 – असम में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – जी-20 सशक्तिकरण की पहली बैठक के आयोजन का आगरा में समापन हुआ।
2024 – सबसे पुरानी ज्ञात 11,000 पाषाण युग की विशाल संरचना, जिसका उपयोग शिकार के लिए किया जाता था, जर्मन तट से दूर मेक्लेनबर्ग की खाड़ी में डूबी हुई पाई गई।
2024 – नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हुई , विश्वास मत के पक्ष में 129 वोट हासिल किए।
2024 – यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में तेज रफ्तार कार घुसने से 5 लोगों की जलकर मौत हुई।
2025 – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में 14वाँ एशियाई मत्स्य एवं मत्स्य पालन फोरम आयोजित हुआ‌।
2025 – भारत और मिस्र के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “CYCLONE-III” प्रारंभ हुआ।

12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1742 – नाना फड़नवीस – मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।
1809 – महान् प्रकृतिवादी ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ।
1824 – दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी।
1871 – चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में सामाज सुधारक का इंग्लैंड के न्यूकैसल। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1919 – बांग्ला के विशिष्ट कवि सुभाष मुखोपाध्याय एक बांग्ला साहित्यकार थे।
1920 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
1924 – जी. लक्ष्मणन – भारतीय राजनीतिक दल ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम’ के राजनीतिज्ञ थे।
1924 – बिहार के मधुबनी में जन्में योग शिक्षक धीरेंद्र ब्रह्मचारी जिन्होंने पश्चिम में कुंडलिनी योग सिखाया और 3HO की स्थापना की।
1939 – अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
1950 – मौलाना बदरुद्दीन अजमल साहब क़ासमी भारत की सत्रहवीं लोक सभा केे सांसद।
1967 – चित्रवीणा एन रविकिरण – भारतीय संगीतकार।
1972 – अजय नायडू – भारतीय-अमरीकी अभिनेता।
1994 – मोहम्मद हुसामुद्दीन एक भारतीय मुक्केबाज।

12 फ़रवरी को हुए निधन👉

1266 – दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
1713 – जहाँदारशाह – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
1794 – महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
1804 – जर्मनी के प्रख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट (80) का निधन हुआ।
1902 – लॉर्ड डफ़रिन – लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
1919 – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 1913 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।
1919 – सूफ़ी अम्बा प्रसाद – प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
2008 – अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन।
2010 – गोपी कुमार पोदिला – प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।
2019 – मुजाहिदीन से अफगान राष्ट्रपति बने सिबगतुल्ला मुजादीदी का निधन।
2020 – अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन हुआ।
2022 – झारखंड के वीर सपूत शांति भूषण तिर्की छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए।
2022 – दिग्गज कारोबारी व करीब 40 सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे पद्म भूषण सम्मानित राहुल बजाज (83) का पुणे में निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश साइकिल चालक ईलीन शेरिडन (99) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रैपर डेविड जोलिकोअर (54) का निधन हुआ।
2023 – रूसी फ़िल्म निर्देशक वादिम युसुपोविच अब्दराशितोव (78) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश एक्टर व लेखक स्टीव राइट (69) का निधन हुआ।
2024 – वेनेज़ुएलाई फुटबॉल खिलाड़ी ज़्देंको मोरोविच (57) का निधन हुआ।
2025 – एक प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक पंडित प्रभारकर करेकर (80) का निधन हुआ।

12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती (फाल्गुन कृष्ण दशमी , तारीखानुसार भी आज)।
🌟 चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस।
🌟 राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (सप्ताह 12 से 18 फरवरी)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी